देश

Earthquake Today in India, 6 May 2026: आज भारत में कहां-कहां आया भूकंप, कितनी थी तीव्रता, कहां था केंद्र? कितना नुकसान

Earthquake Today in India, 6 May 2026: भारत में आज कहां लगे भूकंप के झटके, कहां हिली धरती? क्या दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप आया है?

Image

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India, 6 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज असम और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। असम में आज दो बार भूकंप आया है। दिल्ली एनसीआर में भी कोई भूकंपीय घटना दर्ज नहीं की गई है। कल भारत के कई राज्यों में भूकंप आया था, जिसमें महाराष्ट्र, असम, मेघालय, मणिपुर शामिल है।

भारत में 6 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 6 In India)

भारत में कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
असम3.07:10:30 PM10 KMउदलगुरी
असम2.53:53:19 PM10 KMगोलपाड़ा
हिमाचल प्रदेश3.02:53:49 PM7 KMकांगड़ा
महाराष्ट्र2.84:15:35 AM (5 May)7 KMनागपुर

दुनिया में 6 मई को कहां भूकंप आया? (May 6 Tremors Worldwide)

दुनिया में कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
पापुआ न्यू गिनी4.505:38:38 AM105.3 KMकोकोपो
फिलीपींस4.604:40:51 AM35 KMकिनाब्लांगन
अफगानिस्तान3.902:30:46 AM140 KM36.597, 71.271

फिलीपींस और भूकंप

फिलीपींस में भूकंप बार-बार आने की मुख्य वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र Pacific Ring of Fire में स्थित है, जहां पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं। फिलीपींस के आसपास Philippine Sea Plate, Eurasian Plate और अन्य छोटी प्लेटें लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे के नीचे धंसती हैं या खिसकती हैं, तो जमीन के अंदर ऊर्जा जमा होती है। यह ऊर्जा जब अचानक बाहर निकलती है, तो भूकंप आता है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें भी मौजूद हैं, जैसे Philippine Fault System, जो भूकंपीय गतिविधियों को और बढ़ाती हैं। इन फॉल्ट लाइनों के आसपास अक्सर हल्के से लेकर तीव्र झटके महसूस किए जाते हैं। फिलीपींस में ज्वालामुखीय गतिविधि भी अधिक है, जो भूकंपों से जुड़ी होती है। भूमिगत मैग्मा की हलचल भी कंपन पैदा कर सकती है। इसी वजह से फिलीपींस दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देशों में गिना जाता है, जहां छोटे-बड़े झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article