देश

Earthquake Today 26 March 2026: भारत में आज कहां आया भूकंप, किन दो राज्यों में कांपी धरती; जानिए

Earthquake Today 26 March 2026: भारत में गुरुवार को दो राज्यों में भूकंप के झटके लगे हैं। भारत के साथ-साथ आज पाकिस्तान में भी भूकंप आया है। पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता तेज थी।

Image

महाराष्ट्र के सांगली में आया भूकंप

Earthquake Today 26 March 2026: आज कहां भूकंप आया? भारत के आज दो राज्यों- महाराष्ट्र और मणिपुर में भूकंप आया है। सबसे पहले महाराष्ट्र के सांगली में रात एक बजे के बाद भूकंप आय़ा, उसके बाद मणिपुर में तड़के सुबह 3 बजे के बाद भूकंप के झटके लगे हैं। हालांकि दोनों ही राज्यों में आए भूकंप की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान में सुबह छह बजे के आसपास भूकंप आया है।

भारत में 26 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 26 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र
मणिपुर2.903:06:13 AM10 KMचुराचांदपुर
महाराष्ट्र2.301:36:34 AM5 KMसांगली

दुनिया में 26 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 26 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र
पाकिस्तान4.65:56:57 AM92 KM30.387, 69.612
अर्जेंटीना4.44:34 AM194 KMसाल्टा
रूस5.03:55 AM26 KMकामचटका

महाराष्ट्र और भूकंप: कितना संवेदनशील है यह राज्य?

महाराष्ट्र को आमतौर पर भूकंप के लिहाज से मध्यम जोखिम वाले क्षेत्र में रखा जाता है, लेकिन यहां समय-समय पर तेज झटके महसूस किए गए हैं। राज्य का अधिकांश हिस्सा दक्कन के पठार पर स्थित है, जहां जमीन अपेक्षाकृत स्थिर मानी जाती है। फिर भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र विशेष रूप से भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं। 1993 में लातूर और उस्मानाबाद में आए विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी और भारी तबाही मचाई थी। यह घटना दिखाती है कि स्थिर माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अचानक बड़े भूकंप आ सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, महाराष्ट्र में भूकंप का मुख्य कारण जमीन के नीचे मौजूद पुराने भूगर्भीय दरारें (फॉल्ट लाइन) हैं, जो कभी-कभी सक्रिय हो जाती हैं। सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियां अब भूकंप से निपटने के लिए बेहतर निर्माण मानकों, जागरूकता और निगरानी प्रणालियों पर जोर दे रही हैं, ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article