Earthquake Today 21 March 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? शनिवार को सुबह-सुबह उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप आया है। बागेश्वर में आए भूकंप की तीव्रता 2.5 थी, जिसके कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार सुबह पांच बजे बागेश्वर में भूकंप आया था। उत्तराखंड के अलावा और कहीं भूकंप नहीं आया है। दिल्ली में भी मौसम भले ही खराब है, लेकिन भूकंप की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।
भारत में 21 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 21 In India)
| राज्य | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| उत्तराखंड | 2.5 | 04:56:16 AM | 5 KM | बागेश्वर |
दुनिया में 21 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 21 Tremors Worldwide)
| देश | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| ग्रीस | 4.5 | 5:01 AM | 10 KM | आयोनियन द्वीप समूह |
| चिली | 4.0 | 2:08 AM | 27 KM | तारापाका |
उत्तराखंड में कहां भूकंप ज्यादा आता है?
उत्तराखंड में भूकंप अधिक आने का मुख्य कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह राज्य हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है। यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकरा रही हैं, जिससे धरती के भीतर लगातार तनाव बनता रहता है। जब यह तनाव अचानक रिलीज होता है, तो भूकंप के रूप में झटके महसूस होते हैं। इसी वजह से उत्तराखंड को भूकंपीय जोन-IV और V में रखा गया है, जो उच्च जोखिम वाले क्षेत्र हैं। राज्य में भूकंप सबसे ज्यादा गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में महसूस किए जाते हैं। खास तौर पर चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में भूकंप का खतरा अधिक रहता है। इन इलाकों में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं, जैसे मेन सेंट्रल थ्रस्ट (MCT) और मेन बाउंड्री थ्रस्ट (MBT), जो भूकंपीय गतिविधियों को बढ़ाती हैं। इसके अलावा, पहाड़ी ढलानों पर बसी आबादी, कमजोर निर्माण और भूस्खलन की संभावना भूकंप के प्रभाव को और गंभीर बना देती है।
