देश

Earthquake Today 20 March 2026: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? एक ही राज्य में लगे दो झटके

Earthquake Today 20 March 2026: भारत के सिक्किम में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार सुबह-सुबह और रात को सिक्किम में दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप आया है।

Image

20 मार्च को भारत में कहां भूकंप आया

Earthquake Today 20 March 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में शुक्रवार को सिक्किम में दो बार भूकंप आया है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। सिक्किम में ही रात को भी भूकंप आया था। सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता 3.6 और 2.7 रही है। हालांकि भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सिक्किम में ऐसा भूकंप लगातार आते रहते हैं।

भारत में 20 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 20 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
सिक्किम2.704:37:4810 KMगंगटोक
सिक्किम3.604:26:175 KMमंगन

दुनिया में 20 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 20 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
एंगुइला5.24:16 AM10 KMईस्ट एंड विलेज
भूटान2.301:46:2810 KM27.167, 89.832

सिक्किम में क्यों आते रहता है भूकंप?

सिक्किम भारत का वो राज्य है, जहां महीने में भूकंप के कई झटके दर्ज किए जाते हैं, हालांकि ये झटके हल्के होते हैं, जिसके कारण नुकसान कम होता है। हालांकि इन हल्के झटकों को बीच वो विनाशकारी भूकंप भी आते हैं, जिसके कारण भयंकर तबाही मचती है। 2011 में सिक्किम में 6.9 की तीव्रता से भी भूकंप आ चुका है। इस भूकंप ने सिक्किम में काफी तबाही मचाई थी। दरअसल सिक्किम उस जगह पर स्थित है, जहां उत्तर की ओर बढ़ते हुए भारतीय प्लेट, यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है। इसी टकराव के कारण यहां लगातार भूकंप आते रहता है। कभी इसी प्रक्रिया के कारण हिमालय का निर्माण हुआ था, जो आज भी जारी है। सिक्किम में आमतौर पर मध्यम तीव्रता का भूकंप आता है, जो कभी-कभी खतरनाक हो जाता है। पहाड़ी राज्य होने के कारण सिक्किम में ये भूकंप भूस्खलन लाते हैं, जिसके कारण जानमाल के नुकसान की आशंका ज्यादा रहती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article