देश

Earthquake Today in India 10 March: लद्दाख, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में मंगलवार को आया भूकंप, जानिए कितनी थी तीव्रता

Earthquake Today in India 10 March, Bharat Me Aaj Kanha Bhookamp Aaya: भारत में मंगलवार को लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय में भूकंप आया है। हालांकि इनकी तीव्रता कम थी।

Image

10 मार्च को भारत में कहां आया भूकंप

Earthquake Today in India 10 March, Bharat Me Aaj Kanha Bhookamp Aaya: भारत में आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय और लद्दाख में भूकंप आया है। हालांकि इनकी तीव्रता कम थी, जिसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भारत में 10 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 10 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
मेघायल2.910:54:24 AM60 KMसाउथ वेस्ट खासी हिल्स
लद्दाख3.403:46:40 AM10 KMलेह
अरुणाचल प्रदेश3.003:28:41 AM5 KMपश्चिम कामेंग
अरुणाचल प्रदेश2.602:36:49 AM10 KMपश्चिम कामेंग
सिक्किम2.300:47:26 AM10 KMनामची
नागालैंड2.900:17:16 AM10 KMवोखा
सोर्स- National Center for Seismology

दुनिया में 10 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 10 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
अफगानिस्तान4.407:36:57 AM10 KM37.26, 69.57
इटली6.04:33 AM320 KMसैंट'एंजेलो, कैम्पेनिया
कोलंबिया4.63:41 AM111 KMअर्जेलिया
जापान4.72:36 AM10 KMतनोहाता

अरुणाचल प्रदेश में क्यों आते हैं भूकंप के ज्यादा झटके?

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए जाते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से बहुत सक्रिय इलाके में स्थित है। दरअसल यह इलाका उस स्थान के पास है जहां भारतीय भू-प्लेट और यूरेशियाई भू-प्लेट आपस में टकराती हैं। इन दोनों प्लेटों की लगातार टक्कर के कारण धरती की परतों में दबाव बनता रहता है और जब यह दबाव अचानक बाहर निकलता है तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। पूरा पूर्वोत्तर भारत, खासकर अरुणाचल प्रदेश, देश के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है। इसे भूकंप के सबसे खतरनाक क्षेत्र यानी जोन-5 में रखा गया है। इस क्षेत्र में कई सक्रिय भ्रंश रेखाएं भी मौजूद हैं, जिनकी वजह से धरती के अंदर लगातार हलचल बनी रहती है। पहाड़ी भू-आकृति और भूगर्भीय सक्रियता के कारण यहां छोटे-बड़े भूकंप बार-बार आते रहते हैं। यही वजह है कि अरुणाचल प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए जाते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article