देश

अरब सागर में मर्चेंट शिप पर ड्रोन से अटैक, एक्शन में इंडियन कोस्ट गार्ड; ICGS विक्रम रवाना, संपर्क स्थापित

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2023, 08:28 PM IST

भारतीय नौसेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नौसेना के पी-8आई समुद्री निगरानी विमान ने गोवा में आईएनएस हंसा नौसैनिक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद संकटग्रस्त जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया है।

Image

गुजरात तट के पास मर्चेंट शीप पर ड्रोन से हमला

Photo : ANI

भारत के तट से दूर अरब सागर में एक मर्चेंट शीप पर शनिवार को ड्रोन से हमला किया गया है। इस शीप पर पेट्रोल लदा था। ड्रोन हमले के बाद शीप में आग लग गई, जिसे अब बुझा लिया गया है। इस मर्चेंट शीप पर हमले के बाद भारतीय तट रक्षक दल एक्शन में आ गया है और वो शीप की मदद के लिए अपनी टीम को रवाना कर दिया है।

चालक दल सुरक्षित

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गुजरात के तट पर वेरावल से 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में एक इज़राइल-संबद्ध व्यापारिक जहाज पर यह हमला हुआ है। इस जहाज का नाम एमवी केम प्लूटो है। हमले के बाद आग लगने के कारण यह शीप क्षतिग्रस्त हो गया और इसने मदद की मांग की। भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की गश्त पर तैनात भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संकटग्रस्त व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। आसपास के क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी लगभग 20 भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ संकटग्रस्त जहाज की ओर बढ़ रहे हैं, जिनके सभी सुरक्षित होने की सूचना है।

भारतीय नौसेना ने क्या कहा

भारतीय नौसेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नौसेना के पी-8आई समुद्री निगरानी विमान ने गोवा में आईएनएस हंसा नौसैनिक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद संकटग्रस्त जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया है। भारतीय नौसेना का युद्धपोत जहाज की ओर बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में व्यापारी जहाज तक पहुंचने की उम्मीद है।

हो रही जांच

भारतीय तट रक्षक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने संकटग्रस्त जहाज एमवी केम प्लूटो के साथ संचार स्थापित किया है। ड्रोन हमले के बाद जहाज ने अपनी स्वचालित पहचान प्रणाली को बंद कर दिया जिसका उपयोग जहाज को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। जहाज की बिजली उत्पादन प्रणाली अब काम कर रही है और अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अधिक जांच की जा रही है

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article