दुनिया

Israel Attack On Gaza: इजराइल के हमले में एक ही परिवार के 76 लोगों की मौत, 12 हफ्तों से जारी है युद्ध

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2023, 07:06 PM IST

Israel Attack On Gaza: गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बासल ने कहा, गाजा शहर में एक इमारत पर शुक्रवार का हमला इजरायल-हमास युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक था।

Image

इजराइल के हमले में हजारों फिलिस्तीनी की मौत

Photo : AP

Israel Attack On Gaza: इजराइल ने गाजा पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला है। इजराइल के हमले में एक ही परिवार के 76 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल और हमास के बीच पिछले 12 हफ्तों से जंग जारी है। इस जंग में हजारों फलस्तीनी मारे गए हैं।

सबसे घातक हमला

गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बासल ने कहा, गाजा शहर में एक इमारत पर शुक्रवार का हमला इजरायल-हमास युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक था। उन्होंने मारे गए लोगों के नामों की एक सूची भी जारी की है। सूची में अल-मुगराबी परिवार का नाम शामिल है। मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। मृतकों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के एक अनुभवी कर्मचारी इस्साम अल-मुगराबी, उनकी पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की चेतावनी

इससे एक दिन पहले, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने फिर चेतावनी दी है कि गाजा में अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है और इजराइल के लगातार हमले लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने में बड़ी बाधाएं पैदा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार गाजा में पांच लाख से अधिक लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।

20 हजार से अधिक फलस्तीनी की मौत

चरमपंथी समूह हमास को खत्म करने के लिए गाजा में इजराइल की ओर से शुरू किए गए युद्ध में अब तक 20,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इजराइल ने गाजा में हमले और तेज कर दिए हैं तथा लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया है। इजराइल का हवाई और जमीनी आक्रमण हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गाजा की 23 लाख की आबादी में से 85 प्रतिशत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article