देश

Maharastra के अहमदनगर मे 16 मंदिरों मे ड्रेस कोड लागू, जानें क्या नहीं पहन सकते-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 08:31 PM IST

Ahmednagar Maharastra Temple Dress Code:अहमदनगर मे 16 मंदिरों में नया ड्रेस कोड लागू किया गया है, जीन्स, स्कर्ट या कोई अंगप्रदर्शन करने वाले वस्त्र पहनकर मंदिर मे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, फ्लेक्सबोर्ड लगाकर मंदिर प्रवेश की सूचना जारी की है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Ahmednagar Temple Dress Code:अहमदनगर मे 16 मंदिरों मे ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय मंदिर महासंघ और हिंदु जन जागृती की और से लिया गया है, इसके मुताबिक फटी, कटी जीन्स, स्कर्ट एवं अगंप्रदर्शन या उत्तेजक कपडे पहनकर मंदिर मे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, मंदिर महासंघ और हिंदू जन-जागृति की ओर से कहा गया है कि मंदिर मे भारतीय संस्कृति का पालन कर सात्विक वेशभूषा में दर्शन करें।

इसके चलते अहमदनगर के 16 मंदिरों के बाहर ड्रेस कोड के बारे में बोर्ड भी लगाए गए हैं, साथ ही आने वाले 2 महीने के भीतर जिला और महाराष्ट्र के सभी मंदिरों मे ड्रेस कोड लागू किया जायेगा ऐसा बयान मंदिर महासंघ और हिंदु जन जागृती के अनिल घणवट ने दिया है।

नागपुर के चार मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है

साथ ही सरकार से मांग की है की शिर्डी, शनिशिंगनापुर जैसे सरकारीकरण मंदिरों मे ड्रेस कोड लागू किया जाए गौर हो कि कुछ समय पहले से

महाराष्ट्र के कुछ मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हाल ही में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से नागपुर के चार मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।

उत्तेजक वस्त्र, अशोभनीय वस्त्र पहन कर मंदिर में प्रवेश पर पाबंदी

महाराष्ट्र मंदिर महासंघ का कहना है कि ड्रेस कोड देश के कई मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों, मस्जिदों और अन्य पूजा स्थलों पर लागू है इसलिए अगर कटी फटी जींस, अर्धनग्न कपड़े, स्कर्ट, उत्तेजक वस्त्र, अशोभनीय वस्त्र पहन कर मंदिर ने प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article