देश

कनकपुरा में डी.के. शिवकुमार का सरप्राइज विजिट, सरकारी हॉस्टल में छात्रों संग फर्श पर बैठकर किया भोजन, सुनीं समस्याए

DK Shivakumar Eats With Students Hostel: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कनकपुरा स्थित सरकारी कॉलेज के छात्रावास का अचानक दौरा किया। उन्होंने छात्रों के साथ फर्श पर बैठकर भोजन किया।

Image

कनकपुरा में डी.के. शिवकुमार का सरप्राइज विजिट, सरकारी हॉस्टल में छात्रों संग फर्श पर बैठकर किया भोजन, सुनीं समस्याए

DK Shivakumar Surprise Visit Kanakapura Hostel: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा स्थित एक सरकारी कॉलेज के छात्रावास का अचानक दौरा कर विद्यार्थियों के साथ भोजन किया और उनकी शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि शिवकुमार ने रविवार को डॉ. बी. आर. आंबेडकर राजकीय कॉलेज के छात्रावास का दौरा कर वहां के कमरों एवं शौचालयों का निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी समस्याएं लिखकर देने को भी कहा और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की समीक्षा कर उनका समाधान किया जाएगा।

'छात्रावास में करीब 75 प्रतिशत सुविधाएं अच्छी'

शिवकुमार ने कहा, 'मैंने कनकपुरा के छात्रावास का बिना पूर्व सूचना के दौरा किया, विद्यार्थियों के साथ भोजन किया और उनसे बातचीत की। मैंने यहां के कमरों और शौचालयों का निरीक्षण किया। मैंने देखा कि विद्यार्थियों के पास चादरें नहीं हैं। मैंने उनसे अपनी समस्याएं खुद लिखकर देने को कहा।' शिवकुमार ने कहा कि इस छात्रावास में रहकर कलबुर्गी, रायचूर, बीदर, हावेरी, बेंगलुरु और बल्लारी के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और उन्हें मुफ्त बस पास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास में करीब 75 प्रतिशत सुविधाएं अच्छी हैं और बाकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article