देश

ममता को तगड़ा झटका देने की तैयारी में TMC के बागी सांसद, लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र; अब सोमवार को करेंगे मुलाकात

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सोमवार को मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान, टीएमसी का बागी गुट खुद को ''असली तृणमूल कांग्रेस'' के तौर पर मान्यता दिए जाने की मांग करेगा।

Image

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेता जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सोमवार को मुलाकात कर खुद को ''असली तृणमूल कांग्रेस'' के तौर पर मान्यता दिए जाने की मांग करेंगे। बसुनिया ने दावा किया कि अभी 19 लोकसभा सदस्य इस गुट का समर्थन कर रहे हैं।

असली टीएमसी कौन?

कूचबिहार से सांसद और लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन करने के इच्छुक सांसदों में शामिल बसुनिया ने 'पीटीआई-वीडियो' को बताया कि गुट पहले ही लोकसभा अध्यक्ष को इस संबंध में एक प्रतिवेदन सौंप चुका है। बसुनिया ने कहा, ''हमने पत्र सौंप दिया है... सोमवार को हम लोकसभा अध्यक्ष के पास जाएंगे और असली तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल बनाने का अपना दावा पेश करेंगे। हम लोकसभा अध्यक्ष से हमारे दावे को मान्यता देने का आग्रह करेंगे।''

TMC के बागी सांसद ने कीर्ति आजाद को बताया झूठा

उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर जुटाने की प्रक्रिया आठ जून को शुरू हुई और अब तक 19 सांसदों ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक का समय अभी तय नहीं हुआ है। बसुनिया ने तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद के बयान के जवाब में कहा, ''कीर्ति आजाद झूठे हैं। यह कहना ठीक नहीं है। हम 19 सांसद हैं और वह भी एक सांसद हैं... इस तरह के आरोप लगाना सही नहीं है।'' आजाद ने आरोप लगाया था कि बागी सांसदों को पाला बदलने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं।

संकट में तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी की अभिषेक बनर्जी पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर बसुनिया ने कहा, ''वह सही बात कह रहे हैं। हम कल्याण बनर्जी के बयान का समर्थन करते हैं।'' पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और पार्टी के कई विधायकों के बागी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस संकट में घिर गई है। यह उथल-पुथल बाद में संसद तक भी पहुंच गई। बागी सांसदों का दावा है कि उन्हें 20 से अधिक लोकसभा सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।

चिक बारिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

राज्यसभा सदस्य प्रकाश चिक बारिक ने गुरुवार को पार्टी और उच्च सदन दोनों से इस्तीफा दे दिया और ऐसा करने वाले वह तृणमूल कांग्रेस के तीसरे सांसद बन गए; उनसे पहले सुखेंदु शेखर राय और सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया था। इस संकट ने पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को भी उजागर किया है।

अभिषेक पर बरसे कल्याण बनर्जी

वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह पार्टी में तभी बने रहेंगे जब अभिषेक को नेतृत्व के सभी पदों से हटा दिया जाएगा। पार्टी में बगावत तेज होने के बीच कई वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से ममता बनर्जी के प्रति अपना समर्थन दोहराया। सौगत रॉय, शत्रुघ्न सिन्हा और प्रतिमा मंडल जैसे लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा सदस्य बाबुल सुप्रियो ने बागी गुट का हिस्सा होने से इनकार किया और कहा है कि वे पार्टी के साथ बने रहेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सुवेंदु अधिकारी और सुदीप बंदोपाध्याय की सीक्रेट मीटिंग, बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

सुवेंदु अधिकारी और सुदीप बंदोपाध्याय की सीक्रेट मीटिंग, बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

आज की ताजा खबर, 28 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद में पेपर लीक रोधी बिल पर बहस और गतिरोध, जंतर-मंतर पर RAF जवानों ने चलाई पैलेट गन, CJP प्रदर्शनकारियों पर RSS विचारक की टिप्पणी से विवाद

आज की ताजा खबर, 28 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद में पेपर लीक रोधी बिल पर बहस और गतिरोध, जंतर-मंतर पर RAF जवानों ने चलाई पैलेट गन, CJP प्रदर्शनकारियों पर RSS विचारक की टिप्पणी से विवाद

CJP लीडर्स ने जमकर की पार्टी, लेकिन वालंटियर्स को बेसहारा और भूखा छोड़ दिया, कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

CJP लीडर्स ने जमकर की पार्टी, लेकिन वालंटियर्स को बेसहारा और भूखा छोड़ दिया, कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

गांदरबल में 20 मीटर गहरी खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 50 यात्री थे सवार, सुरक्षाबलों ने सभी को बचाया

गांदरबल में 20 मीटर गहरी खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 50 यात्री थे सवार, सुरक्षाबलों ने सभी को बचाया

NEET Paper Leak: लोकसभा में आज होगी एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस, 6 घंटे चलेगी चर्चा, आज ही हो सकता है पास

NEET Paper Leak: लोकसभा में आज होगी एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस, 6 घंटे चलेगी चर्चा, आज ही हो सकता है पास