देश

कुछ स्थानों से विसंगतियां सामने आई हैं- नीट विवाद पर बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- एनटीए दोषी हुआ तो भी नहीं बख्शेंगे

Neet Controversy 2024: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि नीट में कुछ स्थानों से विसंगतियां सामने आई हैं। गड़बड़ी में जो भी दोषी पाए जाएंगे, फिर चाहे वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) भी हो, उसको भी बख्शा नहीं जाएगा।

Image

नीट परीक्षा में गड़बड़ी पर क्या बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Photo : PTI

Neet Controversy 2024: नीट परीक्षा 2024 में पेपर लीक के आरोप लग रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर मामला भी चल रहा है। एनटीएम पर सवाल उठ रहे हैं और सवालों के घेरे में सरकार भी है। इसी को लेकर रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की एक प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ स्थानों से विसंगतियां सामने आई हैं।

क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि नीट में कुछ स्थानों से विसंगतियां सामने आई हैं। गड़बड़ी में जो भी दोषी पाए जाएंगे, फिर चाहे वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) भी हो, उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार विसंगतियों के सुधार का कार्य कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा, "नीट में कुछ विसंगतियां ध्यान में आई हैं। सरकार उसके सुधार के काम में लगी है। जहां-जहां इस प्रकार की गड़बड़ियों की सूचना पुख्ता जानकारी के साथ मिल रही है, उस पर कोर्ट की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा शत-प्रतिशत पारदर्शी हो, सरकार उसके लिए प्रतिबद्ध है।"

नहीं होने देंगे गड़बड़ी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने, "मैं सभी छात्रों को आश्वस्त करते हुए फिर एक बार कहना चाहता हूं कि यह सारा विषय कोर्ट की नजर में है। सुप्रीम कोर्ट खुद एक प्रकार से इस पर नजर रखे हुए है। हम कुछ भी गड़बड़ी नहीं होने देंगे और जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनको दोषी ठहराया जाएगा, उन पर कार्रवाई भी होगी।"

कांग्रेस के आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और छात्र संगठन एमबीबीएस जैसे मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली नीट में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने नीट का पर्चा लीक होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है। कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा मंत्री को नीट घोटाले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच का आदेश देना चाहिए। जिन केंद्रों पर बड़े हाई स्कोरर हैं, उनके वीडियो जारी किए जाने चाहिए। इससे घोटाले की पहचान हो सकेगी। पता लग सकेगा की परीक्षा के बाद या एनटीए कार्यालय में ओएमआर भरा गया था या अन्य कोई गड़बड़ी हुई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article