देश

राहुल गांधी के आवास पर 7 अगस्त को इंडी गठबंधन के नेताओं का लगेगा जमावड़ा; रात्रिभोज में तैयार होगा फुल प्रूफ प्लान!

Dinner Diplomacy: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 अगस्त को इंडी गठबंधन के नेताओं को अपने आवास पर रात्रिभोज का निमंत्रण दिया है। इस बैठक के दौरान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), भारत-अमेरिका ट्रेड डील और ट्रंप टैरिफ धमकी इत्यादि मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Dinner Diplomacy: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 अगस्त को इंडी गठबंधन के नेताओं को अपने आवास पर रात्रिभोज का निमंत्रण दिया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 7 अगस्त की बैठक की घोषणा राहुल गांधी द्वारा शनिवार को कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह दावा करने के एक दिन बाद हुई है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में कम से कम 70-80 सीटों पर धांधली हुई होगी।

इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक के दौरान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), महाराष्ट्र में कथित मतदाता सूची में हेराफेरी, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और ट्रंप टैरिफ धमकी पर चर्चा होने की संभावना है। संसद के मानसूत्र सत्र की शुरुआत के बाद से यह इंडी गठबंधन की दूसरी बैठक है।

19 जुलाई को हुई वर्चुअल बैठक में इंडी गठबंधन के कम से कम 24 सदस्य शामिल हुए जिनमें एनसीसी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, राजद नेता तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हुए थे।

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार जवाबदेही के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले से लेकर एसआईआर मुद्दे तक को लेकर सरकार को घेरा। लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा पहले लगाए गए आरोपों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बिहार में मतदाताओं के नाम हटाए जाने और महाराष्ट्र में कथित तौर पर मतदाताओं के नाम जोड़े जाने पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

डी राजा के पास आया राहुल का फोन

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने भी बैठक में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने शनिवार को कहा कि वह बैठक के दौरान बिहार में चल रहे एसआईआर पर चर्चा करेंगे जिसका इस्तेमाल भाजपा-जदयू गठबंधन को विधानसभा चुनाव जिताने के लिए किया गया है।भाकपा नेता डी राजा ने बताया कि राहुल गांधी लोगों को फोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखते हैं एजेंडा क्या होगा? किन मुद्दों पर चर्चा होगी, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। यूपीए नेताओं को बुलाया जा रहा है । हालांकि, किसी विशेष एजेंडे का जिक्र नहीं किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ