अयोध्या में बनने वाले धन्नीपुर मस्जिद (Dhannipur Masjid) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह मस्जिद बाबरी मस्जिद से बड़ी होगी।मिली जानकारी के अनुसार नक्शा जमा करने के लगभग दो साल बाद, अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने धन्नीपुर गांव में एक मस्जिद के निर्माण की मंजूरी दे दी है।
अयोध्या में एक मस्जिद के निर्माण, जो कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार बनाया जा रहा है, की निगरानी इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) द्वारा की जाएगी, जिसे अयोध्या मस्जिद और सामुदायिक सुविधाओं को विकसित करने का काम सौंपा गया है।
मस्जिद की नींव IICF ने 26 जनवरी, 2021 को रखी थी। IICF के अनुसार, नई मस्जिद बाबरी मस्जिद से बड़ी होगी, लेकिन यह उस संरचना की तरह नहीं होगी जो कभी अयोध्या में खड़ी थी।
