देश

अकासा एयर के दो निदेशकों को छह महीने के लिए निलंबित करने का आदेश, DGCA का सख्त एक्शन

DGCA ने 27 दिसंबर के अपने आदेश में कहा कि एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारी, जिसमें राकेश झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी है, नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

Image

अकासा एयर पर कार्रवाई

Photo : PTI

Akasa Air: विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने पायलटों के प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए शुक्रवार को अकासा एयर के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को छह महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 27 दिसंबर के अपने आदेश में कहा कि एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारी, जिसमें राकेश झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी है, नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

डीजीसीए द्वारा 15 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद अकासा एयर (Akasa Air) के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को निलंबित कर दिया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अपने आदेश में एयरलाइन को दोनों पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को नामांकित करने की भी सलाह दी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा, 7 अक्टूबर, 2024 को मेसर्स एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (अकासा एयर), मुंबई में डीजीसीए द्वारा किए गए नियामक ऑडिट में यह पाया गया है कि आरएनपी प्रशिक्षण उन सिमुलेटरों पर आयोजित किया जा रहा है जो इसके लिए योग्य नहीं हैं जो सीएआर धारा 7, श्रृंखला डी, भाग VI के पैरा 7 का उल्लंघन है।

यह कहते हुए कि अकासा एयर के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (CAR) के अनुपालन को सुनिश्चित करने में विफल रहे, डीजीसीए ने कहा कि दोनों अधिकारी कर्मचारियों को पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित करने में विफल रहे, साथ ही बार-बार चूक/उल्लंघन भी किया। डीजीसीए ने अपने आदेश में यह भी कहा कि दोनों वरिष्ठ अधिकारी एक विशेष सीएआर के कुछ प्रावधानों के अनुसार "लागू कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने और सुरक्षित संचालन बनाए रखने के कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article