देश

DGCA ने विभिन्न उल्लंघनों के लिए Air India को कारण बताओ नोटिस किये जारी

हाल के दिनों में, एअर इंडिया कुछ उल्लंघनों के लिए नियामकीय जांच के घेरे में रही है। इस बीच, 12 जून को लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई थी।

Image

एयर इंडिया विमान (फोटो:PTI)

Photo : PTI

विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने एअर इंडिया (Air India) को चालक दल के सदस्यों के आराम और ड्यूटी मानदंडों, प्रशिक्षण नियमों और परिचालन प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न उल्लंघनों के लिए चार कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।एयरलाइन द्वारा नियामक के समक्ष कुछ स्वैच्छिक खुलासे करने के एक महीने बाद ये नोटिस जारी किये गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन द्वारा 20 और 21 जून को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के समक्ष किए गए स्वैच्छिक खुलासे के आधार पर 23 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'हमें नियामक से ये नोटिस प्राप्त हुए हैं, जो पिछले एक साल में एअर इंडिया द्वारा किए गए कुछ स्वैच्छिक खुलासों से संबंधित हैं। हम निर्धारित अवधि के भीतर इन नोटिस का जवाब देंगे। हम अपने चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

स्वैच्छिक खुलासे के आधार पर तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं

सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया द्वारा 20 जून को किए गए स्वैच्छिक खुलासे के आधार पर तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें कम से कम चार ‘अल्ट्रा लॉन्ग हॉल’ उड़ानों के संबंध में चालक दल की ड्यूटी और विश्राम नियमों का उल्लंघन शामिल है। इनमें से दो उड़ानें 27 अप्रैल को और एक-एक उड़ान 28 अप्रैल और दो मई को संचालित की गई थी।

संयुक्त रूप से 16 घंटे से अधिक समय तक चलने वाली किसी भी उड़ान को 'अल्ट्रा लॉन्ग' कहते

संयुक्त रूप से 16 घंटे से अधिक समय तक चलने वाली किसी भी उड़ान को 'अल्ट्रा लॉन्ग' कहते हैं।सूत्रों के अनुसार, कम से कम चार उड़ानों के संबंध में चालक दल के प्रशिक्षण और परिचालन प्रक्रिया का भी उल्लंघन हुआ, जिनमें 26 जुलाई, 2024 और नौ अक्टूबर, 2024 तथा 22 अप्रैल, 2025 को संचालित उड़ानें शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article