देश

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 15, 2023, 09:15 AM IST

Delhi Weather Update: बाढ़ की मार झेल रही दिल्ली पर आसमानी आफत भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई।

Delhi Weather Update: हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने जाने के बाद यमुना नदी बाढ़ आ गई है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए है। इसके अलावा बारिश भी कहर बरपा रही है। दिल्ली में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। यमुना में उफान से दिल्ली के 6 जिलों में बाढ़ है। दिल्ली के कई इलाकों में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक पूर्वानुमान में कहा कि शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने शहर के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। लक्ष्मी नगर, आयानगर, लोधी रोड, मुंगेशपुर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। इसके अलावा लुटियंस दिल्ली समेत अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जल स्तर घटना शुरू हुआ लेकिन यह प्रति घंटे कुछ सेंटीमीटर की गति से ही कम हो रहा है।

बहरहाल, यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से दो मीटर अधिक पर बह रही है। अगर राष्ट्रीय राजधानी तथा ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में और बारिश होने का पूर्वानुमान सच साबित होता है तो हालात बिगड़ सकते हैं। केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, यमुना का जल स्तर शनिवार सुबह सात बजे घटकर 207.62 मीटर पर आ गया। गरुवार रात आठ बजे यह 208.66 मीटर पर था। पिछले दो दिन में हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से जल प्रवाह में कमी आने के कारण यमुना में जल स्तर में और गिरावट आने की संभावना है।

यमुना में बाढ़ को रोकने के लिए आर्मी को उतारा गया। आईटीओ के पास खराब ड्रेन रेगुलेटर को आर्मी की मदद से रिस्टोर किया गया। साथ ही आईटीओ बैराज के बंद पड़े 5 गेट से आर्मी ने सिल्ट हटाया। इस काम में आर्मी इंजीनियरिंग कोर के 3 ऑफिसर, 6 जेसीओ और 45 जवानों ने मोर्चा संभाला। भारतीय सेना ने WHO बिल्डिंग के पास I&FC रेगुलेटर में बंद की बहाली का लगभग 80% काम पूरा कर लिया है। आज रात को काम पूरा होना है, उसके बाद ढहे हुए रेगुलेटर की मरम्मत शुरू होगी। सेना ने ITO बैराज के 5 गेटों को जाम करने वाली गाद और कीचड़ को साफ करने का काम भी पूरा कर लिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अभी भी साइट पर मौजूद हैं और काम देख रहे हैं और काम करने वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण बाढ़ का पानी मध्य दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया है तथा व्यस्त आईटीओ चौक तथा राजघाट जलमग्न हो गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे घटकर 208.25 मीटर स्तर पर आ गया है। दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ