देश

Delhi Water Crisis: दिल्ली को पानी दिलाने के लिए जल मंत्री आतिशी का आज से अनिश्चितकालीन अनशन, 12 बजे शुरू करेगी पानी सत्याग्रह

Delhi Water Crisis: दिल्ली को हरियाणा से पानी दिलवाने के लिए दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी। इससे पहले वह सुबह 11 बजे राजघाट बापू की समाधि स्थल पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी।

Image

आतिशी का आज से अनिश्चितकालीन अनशन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Water Crisis: दिल्ली को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से जंगपुरा विधानसभा के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाली हैं। इसको लेकर जल मंत्री ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही।

जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन करेगी आतिशी

आतिशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से पानी सत्याग्रह शुरू करूंगी। सुबह 11 बजे राजघाट जाऊंगी और गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगी। 12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन पर रहूंगी।

बता दें, इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन से समर्थन मांगा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने BJP पर दिल्ली में जल संकट उत्पन्न करने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। उन्हें हरियाणा भवन के सामने प्रदर्शन करना चाहिए जिससे कि दिल्ली को पानी मिल सके।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article