देश

दिल्ली-UP वाले हो जाए सावधान, नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब हुई गाड़ी तो लगेगा भारी जुर्माना, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए नए नियम

Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे पर हर दिन लाखों वाहन गुजरते हैं। अगर आप नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नए नियम लागू किए हैं, जिसके तहत एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खराब होने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Image

नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब हुई गाड़ी तो लगेगा भारी जुर्माना

Photo : Twitter

Noida Expressway: अगर आप नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नए नियम लागू किए हैं, जिसके तहत एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खराब होने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। साथी ही गाड़ी भी सीज हो सकती है। पुलिस ने एक्सप्रेसवे को ‘ब्रेकडाउन चालान’ क्षेत्र घोषित किया है, जहां ट्रैफिक में बाधा डालने वाले वाहनों पर 5000 से 20000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। फिलहाल, यह नियम कमर्शियल वाहनों के लिए लागू किया गया है, लेकिन भविष्य में इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 201 के तहत यह चालान जारी किए जाएंगे।

बता दें, नोएडा एक्सप्रेसवे पर हर दिन लाखों वाहन गुजरते हैं। अक्सर गाड़ियों के खराब होने से लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। इसी समस्या से निपटने के लिए नोएडा पुलिस ने यह सख्त नियम लागू किया है। हालांकि, अगर कोई वाहन तकनीकी खराबी या अन्य वैध कारणों से रुकता है, तो उसे इस जुर्माने से छूट मिलेगी। पुलिस का कहना है कि यह नियम सिर्फ लापरवाही से खराब होने वाले वाहनों पर लागू होगा।

डीसीपी ट्रैफिक ने दी जानकारी

डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने बताया कि शहर को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है। कोई भी वाहन उसके चालक या खराब मेंटेनेंस के वजह से एक्सप्रेसवे पर खराब होता है या रुक जाता है तो न केवल जुर्माना लगाया जायेगा बल्कि गाड़ी को भी सीज किया जायेगा। यह कार्रवाई किसी जेनविन रीजन से कोई गाड़ी खराब होगी उसपर नहीं होगा। तो किसी भी सामान्य जन को इस से किसी तरह घबराने की जरूरत नहीं है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article