देश

दिल्ली की अदालत से खड़गे को राहत, कांग्रेसअध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक शिकायत की खारिज, जानें मामला

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खरगे ने अप्रैल 2023 में कर्नाटक के नरेगल में एक चुनावी रैली के दौरान नफरत फैलाने वाला भाषण दिया और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Image

खरगे के खिलाफ आरएसएस कार्यकर्ता की शिकायत खारिज

Mallikarjuna Kharge: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राहत मिली है। कोर्ट ने खड़गे के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत खारिज कर दी। अदालत ने इसका संज्ञान लेने से इनकार कर दिया और शिकायत को खारिज कर दिया। आरएसएस सदस्य, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि खरगे ने अप्रैल 2023 में कर्नाटक के नारेगल में एक चुनावी रैली के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

खरगे के खिलाफ क्या आरोप?

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खरगे ने अप्रैल 2023 में कर्नाटक के नरेगल में एक चुनावी रैली के दौरान नफरत फैलाने वाला भाषण दिया और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि खरगे का बयान किसी समुदाय या धर्म को निशाना बनाकर नहीं दिया गया था, बल्कि यह केवल राजनीतिक और वैचारिक सिद्धांतों पर केंद्रित था। कोर्ट ने कहा कि इस भाषण से किसी तरह की हिंसा भड़काने का कोई मामला नहीं बनता है।

क्या था मामला?

यह मामला दिसंबर 2024 में भी सामने आया था, जब कोर्ट ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने से इनकार कर दिया था। आरएसएस सदस्य ने आरोप लगाया था कि खरगे ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण दिया था। दिल्ली पुलिस की एक्शन टेकन रिपोर्ट पर विचार करने के बाद कोर्ट ने 9 दिसंबर 2024 को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा