देश

अब आतिशी पर गिरी कोर्ट की गाज! मिल गया समन, 29 जून को होगी पेशी

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विधायकों को तोड़ने के "निराधार आरोप" लगाने के लिए दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना को तलब किया है।

Image

आतिशी को मिला समन

Photo : PTI

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी को अब कोर्ट से समन मिला है। कोर्ट ने एक मामले में आतिशी को 29 जून को पेश होने के लिए कहा है। आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता ने मामला दर्ज कराया है।

आतिशी के खिलाफ मानहानि का केस

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विधायकों को तोड़ने के "निराधार आरोप" लगाने के लिए दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना को तलब किया है। आतिशी को 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा गया है।

पिछले महीने भेजा गया था नोटिस

पिछले महीने की शुरुआत में, भाजपा की दिल्ली इकाई ने वरिष्ठ आप नेता आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा था। नोटिस में उनके इस दावे के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी।

क्या है आरोप

प्रवीण कपूर की ओर से वकील अमित तिवारी ने अदालत को बताया- "वे (आप नेता) यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा अवैध तरीकों से सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।" 2 अप्रैल को आतिशी द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए, तिवारी ने कहा कि AAP नेताओं ने आरोप लगाया था कि AAP के कुछ विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा द्वारा 20-30 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें