देश

राम मंदिर से लेकर संसद भवन तक था निशाने पर, तीन राज्यों से चार कट्टरपंथी युवाओं की गिरफ्तारी

Terrorist News: कहा जा रहा है कि वे 'गजवा-ए-हिंद' में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे थे और एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए दूसरों को कट्टरपंथी बना रहे थे और भर्ती कर रहे थे।

Image

राम मंदिर से लेकर संसद भवन तक था निशाने पर, तीन राज्यों से चार कट्टरपंथी युवाओं की गिरफ्तारी

Delhi Police: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (NDR) ने तीन राज्यों महाराष्ट्र (2), ओडिशा (1), बिहार (1) से चार कट्टरपंथी युवाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी Caliphate [एक 'खलीफा' (पैगंबर मुहम्मद के उत्तराधिकारी) के नेतृत्व में इस्लामी राज्य] बनाने की सोच से प्रेरित थे और काले झंडों के साथ 'खुरासान से लश्कर' के उभरने में विश्वास करते थे।

कहा जा रहा है कि वे 'गजवा-ए-हिंद' में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे थे और एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए दूसरों को कट्टरपंथी बना रहे थे और भर्ती कर रहे थे।

IED भी बरामद हुआ

एक आरोपी के पास से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया। दो सदस्य एक संभावित आतंकी हमले के लिए रिमोट-कंट्रोल्ड IED बनाने के लिए स्थानीय तौर पर मिलने वाला सामान इकट्ठा कर रहे थे।

एक आरोपी ने कथित तौर पर जिहाद गतिविधियों में मदद के लिए QR कोड / बैंक डिटेल्स के जरिए पैसे जुटाए और हथियार और फिजिकल ट्रेनिंग का इंतजाम करने का वादा किया।

निशाने पर संसद, राम मंदिर

आरोप है कि एक आरोपी ने ऑनलाइन अपने समर्थकों को कट्टरपंथी बनाने के लिए लाल किले की एक एडिट की हुई तस्वीर शेयर की, जिसमें लाल किले पर काला झंडा लगा हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, वे इन जैसी महत्वपूर्ण जगहों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे:

-राम मंदिर

-संसद भवन

-सैन्य ठिकाने

इससे पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक विशेष अदालत ने अल-कायदा (al qaeda) से जुड़े अंसार गजवातुल हिंद के तीन सदस्यों को भारत सरकार के खिलाफ साजिश रचने और उत्तर प्रदेश में आतंकी हमलों की योजना बनाने का दोषी करार देते हुए सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। ये आरोपी संगठन में सदस्यों की भर्ती करने, हथियार और विस्फोटक इकट्ठा करने, राज्य के भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों, विशेष रूप से लखनऊ में बम विस्फोट करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article