देश

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरंग ढही, एक की मौत, 3 मजदूर मलबे में दबे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के कोटा बड़ा हादसा हो गया ,टनल का हिस्सा ढह गया जिससे एक की मौत हो गई वहीं 3 मजदूर मलबे में दब गए जिन्हें बचा लिया गया।

Image

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सुरंग ढही (प्रतीकात्मक फोटो)

कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे की निर्माणाधीन सुरंग में शनिवार रात हादसा करीब 12.30 बजे ढह गई सुरंग हादसे में मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई वहीं तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए,रामगंजमंडी के मोड़क इलाके में टनल बन रही है, उसमें यह हादसा हुआ। बताते हैं कि हादसे के वक्त मजदूर सुरंग में ब्रीफिंग कर रहे थे तभी टनल ढह गई और अफरा-तफरी मच गई साथी मजदूरों ने दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला

33 साल के शमशेर सिंह रावत निवासी कोथी, देहरादून को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मजदूर के परिजनों को सूचना दे दी है, हादसे में टनल ठेकेदार की लापरवाही सामने आई मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करवाया जा रहा था।

घायलों को इलाज के लिए कोटा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायलों को इलाज के लिए कोटा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है बता दें कि यह अंडरकंस्ट्रक्शन टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और NHAI के अधिकारी मौके पर पहुंचे घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर यहां से कोटा रेफर कर दिया गया है।

8 लेन हाइवे की ग्रीन ओवरपास टनल बनाई जा रही है

NHAI के एईएन राकेश मीणा ने मीडिया को जानकारी देते कहामुकुंदरा टाइगर रिजर्व दरा घाटी के पास 8 लेन हाइवे की ग्रीन ओवरपास टनल बनाई जा रही है,रिजर्व की पहाड़ियों के नीचे 4.9 किमी लंबी सुरंग का निर्माण चल जा रहा है टनल के ऊपर से वन्यजीव गुजर सकेंगे, जबकि नीचे से वाहन चलेंगे टनल साउंडप्रूफ और वाटरप्रूफ होगी जिससे वाहनों के शोर से वन्यजीवों को कोई परेशानी नहीं होगी।

पहाड़ के नीचे दो समानांतर टनल बनाई जा रही हैं

सुरंग के निर्माण पर 1200 करोड़ रुपए की लागत आएगी पहाड़ के नीचे दो समानांतर टनल बनाई जा रही हैं,जो एक-दूसरे के पास से गुजरेंगी

एक टनल वाहनों के आने और दूसरी जाने के लिए होगी प्रत्येक टनल में चार-चार लेन की सड़क होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी