शहर

खुलने वाली है जवाहर सुरंग, कश्मीर घाटी से सीधे कनेक्ट होगा लेह; हाई सिक्योरिटी से होगी लैस

Jawahar Tunnel Opening: कश्मीर घाटी और लेह को जोड़ने वाली जवाहर सुरंग को हाई अपग्रेट किया गया है। रक्षा मंत्रालय अगले माह दिसंबर इसको खोलने का विचार रहा है।

Image

जवाहर सुरंग (फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jawahar Tunnel Opening: यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर में 68 साल पुरानी जवाहर सुरंग को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से उन्नत किया गया है और इसे दिसंबर में आम लोगों के लिए खोलने की योजना है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला (Pir Panjal Mountain Range) में स्थित ढाई किलोमीटर लंबी यह सुरंग कश्मीर घाटी और लेह को भारत के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में काम करती है।

1956 में निर्मित जवाहर सुरंग का जीर्णोद्धार

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 1956 में निर्मित जवाहर सुरंग का व्यापक जीर्णोद्धार किया है। उसने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाने के लिए जवाहर सुरंग को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से उन्नत किया गया है, जिससे यह आधुनिक सुरंगों के समान हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, जवाहर सुरंग दिसंबर में आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।

62.5 करोड़ रुपये की लागत से सुरंग का जीर्णोद्धार

बयान के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 62.5 करोड़ रुपये की लागत से सुरंग का जीर्णोद्धार किया गया। इसमें कहा गया है कि जीर्णोद्धार कार्य को बीआरओ के ‘प्रोजेक्ट बीकन’ के माध्यम से लगभग एक साल में पूरा किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरंग में उच्च रेजोल्यूशन वाले 76 सीसीटीवी कैमरे और ‘स्मोक एवं फायर सेंसर’ लगाने के साथ ही वास्तविक समय में निगरानी के लिए केंद्रीकृत निगरानी कक्ष स्थापित किया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सुरंग राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) के वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करती है। उसने बताया कि तेल टैंकर और विस्फोटक लदे वाहन को नवनिर्मित काजीकुंड-बनिहाल सुरंग से गुजरने की अनुमति नहीं है, लेकिन वे इस सुरंग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article