देश

Delhi के पॉश इलाके में दिखा तेंदुआ: मचा हड़कंप, VIDEO में देखिए कैसे खुलेआम घूमा सड़कों पर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 2, 2023, 07:48 PM IST

Delhi Latest News: वैसे, खबर लिखे जाने तक उसे पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की लगभग 40 टीमें जुटी थीं। इस बीच, स्थानीय लोगों को (खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों) सलाह दी गई है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक वे घर में ही रहें।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Delhi Latest News: देश की राजधानी दिल्ली के बेहद पॉश इलाके में तेंदुआ देखा गया है। इस जंगली जानवर के दिखने के बाद आस-पास के क्षेत्र में डर का माहौल और सनसनी फैल गई।

समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में वन विभाग के अफसरों ने बताया- हमें शिकायत मिली कि कल रात सैनिक फार्म इलाके में एक तेंदुआ देखा गया। एक दल को मौके पर तैनात किया गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजड़ा भी लगाया गया है।

शनिवार (दो दिसंबर, 2023) को तेंदुए के खुले आम घूमने से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आए, जिन्हें समाचार एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है।

यह पूरा मामला सैनिक फार्म क्षेत्र का है, जो कि दक्षिणी दिल्ली के तहत आता है। तेंदुए से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें वह खुले आम सड़कों पर घूमता नजर आया।

वैसे, खबर लिखे जाने तक उसे पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की लगभग 40 टीमें जुटी थीं। इस बीच, स्थानीय लोगों को (खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों) सलाह दी गई है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक वे घर में ही रहें। बहुत जरूरी काम हो तो ही बाहर निकलें।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article