देश

Arvind Kejriwal: दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI को जारी किया नोटिस

Arvind Kejriwal: दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया।

Image

दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI को जारी किया नोटिस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और उन्हें एजेंसी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। CBI ने सीएम केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 3 दिनों की CBI रिमांड पर भेज दिया था। 29 जून को सीबीआई की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों के लिए 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस समय सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। बता दें, दिल्ली आबकारी नीति मामले में लंबी पूछताछ के बाद ईडी (ED) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी की भी गिरफ्तारी को भी सीएम केजरीवाल ने कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित है।

बता दें, 10 मई को कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव-2024 में प्रचार के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद 2 जून को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। ईडी के केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दी थी। इसके बाद ईडी इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची। इसपर 25 जून को दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article