देश

आतिशी पर दोहरी मुसीबत: मानहानि मामले में दिल्ली HC ने जारी किया नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन में भी केस दर्ज

शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी,आप के विधायकों से संपर्क कर रही है और पाला बदलने के लिए 20-25 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश कर रही है।

Image

मुश्किल में आतिशी

Photo : PTI

Delhi HC Issues Notice to CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मानहानि के मामले में मुश्किल में फंस गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को भाजपा के एक नेता की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें उनके खिलाफ मानहानि का मामला खारिज कर दिया गया था। सीएम ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने आप विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया था। जस्टिस विकास महाजन ने कहा कि प्रतिवादी को नोटिस जारी करें।

मजिस्ट्रेट अदालत ने रद्द किया था समन

शिकायतकर्ता के वकील प्रवीण शंकर कपूर ने तर्क दिया कि पुनरीक्षण अदालत ने उनकी मानहानि की शिकायत को खारिज करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के दायरे को पार किया और आतिशी पर मुकदमा चलाने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जारी किए गए समन को रद्द कर दिया। उन्होंने अदालत द्वारा आतिशी को व्हिसलब्लोअर कहकर उनके आचरण को उचित ठहराने पर आपत्ति जताई और टिप्पणियों पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की।

आतिशी ने लगाया था 20-25 करोड़ रुपये की रिश्वत का आरोप

दिल्ली भाजपा इकाई के पूर्व मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता की शिकायत के अनुसार, आतिशी ने 27 जनवरी और बाद में 2 अप्रैल, 2024 को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के खिलाफ निराधार आरोप लगाए और कहा कि पार्टी आप के विधायकों से संपर्क कर रही है और पाला बदलने के लिए 20-25 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश कर रही है। हालांकि, आतिशी ने मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देने के लिए एक पुनरीक्षण याचिका दायर करके विशेष न्यायाधीश का रुख किया था।

शिकायत में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आरोपी बनाया गया था, हालांकि, मजिस्ट्रेट अदालत को 28 मई, 2024 को पारित आदेश में उनके खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार नहीं मिला। 28 जनवरी को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने माना कि आतिशी द्वारा लगाए गए आरोप राजनीतिक भ्रष्टाचार से संबंधित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का प्रयोग करते हैं, न कि मानहानि का। हाई कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में करेगा।

आतिशी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

वहीं, दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन एवं लोकसेवकों को कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने कालकाजी से आप उम्मीदवार के खिलाफ गोविंदपुरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तब की गई जब आप उम्मीदवार 50-70 समर्थकों और 10 वाहनों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आतिशी को आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों के अनुसार क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया लेकिन उन्होंने एक अधिकारी को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोका।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती