देश

आतिशी का क्या होगा? चुनावी नतीजों के बाद होगा इसका फैसला; कांग्रेस नेता के मानहानि मामले अदालत 19 फरवरी को करेगी सुनवाई

Delhi Politics: मानहानि की शिकायत मामले में कांग्रेस के संदीप दीक्षित बनाम दिल्ली सीएम आतिशी की जंग देखने को मिल रही है। दिल्ली की अदालत आतिशी के खिलाफ कांग्रेस नेता के मानहानि मामले की सुनवाई 19 फरवरी को करेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रस्तावित आरोपी के वकील के अनुरोध पर मामले को स्थगित कर दिया।

Image

सीएम आतिशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें।

Sandeep Dikshit vs CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का क्या होगा? इसका फैसला तो 8 फरवरी को चुनावी नतीजे आने के बाद भी होगा। इसी बीच सीएम की एक के बाद एक मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के मानहानि के मामले में आतिशी के खिलाफ 19 फरवरी को अदालत मामले की सुनवाई करेगी।

मानहानि मामले की सुनवाई 19 फरवरी को करेगी अदालत

दिल्ली की एक अदालत कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक शिकायत मामले में 19 फरवरी को सुनवाई करेगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल को बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई करनी थी, लेकिन उन्होंने आप नेताओं के वकील के अनुरोध पर सुनवाई टाल दी।

आप नेताओं ने 'जानबूझकर' दीक्षित की छवि को पहुंचाया नुकसान

अदालत ने 16 जनवरी को आतिशी और सिंह को कांग्रेस नेता की ओर से दायर शिकायत पर नोटिस जारी किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आप नेताओं ने ‘‘जानबूझकर’’ दीक्षित की छवि को नुकसान पहुंचाया।

यह मुद्दा आतिशी और संजय सिंह की प्रेस वार्ता से संबंधित है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि दीक्षित ने न केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से करोड़ों रुपये लिए, बल्कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) ने आप को हराने के लिए भाजपा के साथ सांठगांठ भी की। दीक्षित ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ा है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं अब लोगों को 8 फरवरी का इंतजार है, जब चुनावी परिणाम आएंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article