देश

गीतिका शर्मा सुसाइड केस में गोपाल कांडा बरी, एयर होस्टेस ने 2012 में की थी खुदकुशी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 11:24 AM IST

Geetika Sharma suicide case : गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा बरी हो गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला दिया है। गीतिका शर्मा एयरहोस्टेस थी और उसने कांडा पर अपनी प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पांच अगस्त 2012 को खुदकुशी कर ली थी।

Image

साल 2012 में अपने फ्लैट में गीतिका शर्मा ने की खुदकुशी।

Photo : BCCL

Geetika Sharma suicide case : गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा बरी हो गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगवाल को यह फैसला दिया। गीतिका शर्मा एयरहोस्टेस थी और उसने कांडा पर अपनी प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पांच अगस्त 2012 को खुदकुशी कर ली थी। गीतिका, गोपाल कांडा की विमानन कंपनी एमडीएलआर में एयरहोस्टेस थी। उसने अपने सुसाइट नोट में अपनी आत्महत्या के लिए कांडा को जिम्मेदार ठहराया था। गीतिका की लाश पांच अगस्त 2012 को उसके उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार फ्लैट में मिली। यह मामला उस समय काफी सुर्खियों में रहा।

2012 में हरियाणा सरकार में मंत्री थे कांडा

यह पूरा मामला साल 2012 का है। गीतिका शर्मा एमडीएलआर (मुरली धर लख राम) एयलाइंस में बतौर ट्रेनी क्रू मेंबर (17 साल की उम्र में) जुड़ी थीं, जो कि हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री और सिरसा की राजनीति में जाने-पहचाने चेहरा गोपाल कांडा की ही एविएशन कंपनी (बंद हो चुकी है) थी। बाद में उन्हें कांडा के गुरुग्राम स्थित एक दफ्तर का डायरेक्टर भी बना दिया गया था।

गीतिका ने लिखा था दो पन्ने का सुसाइड नोट

पांच अगस्त 2012 को शर्मा ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में पिता के आवास पर सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने पीछे दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ गई थीं, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह कांडा और उसकी एक कर्मचारी अरुणा चड्ढा (आठ अगस्त को मैनेजर गिरफ्तारी हुई) के "हैरेसमेंट" (शोषण) की वजह से आजिज आकर अपनी जान ले रही हैं।

मामले में कांडा की गिरफ्तारी हुई

गीतिका के सुसाइड के बाद कांडा लगभग 10 दिन तक फुर्र रहा था और जब सामने आया था तब अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया था, पर दिल्ली पुलिस ने उसे इस मामले में आरोपी माना था। यही वजह है कि उसे इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

भाजपा ने कांडा के खिलाफ खोला मोर्चा

वैसे, यह भी कहा जाता है कि कांडा की एयर होस्टेस सेलेक्ट करने में खासा दिलचस्पी रहती थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुपूर मेहता के मुताबिक, कांडा लड़कियों की ड्रेस और जूते तक चुनता था। छह महीने के बाद गीतिका की मां ने कथित तौर पर सुसाइड का प्रयास किया था और कांडा पर उसके लिए उकसाने का आरोप लगाया था। आगे यह पूरा विवाद इतना गर्माया था कि कांडा को अपना इस्तीफा तक देना पड़ गया था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तब विपक्षी दल था और उसने कांडा की गिरफ्तारी को लेकर ढेर सारे विरोध प्रदर्शन किए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article