देश

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसने रचा 'राजनीतिक षड्यंत्र'? पत्नी ने किए ये 5 बड़े दावे

Delhi News: क्या अरविंद केजरीवाल को किसी राजनीतिक साजिश के तरह जेल भेजा गया है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ये दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हैं। सुनीता ने क्या कुछ दावा किया, आपको बताते हैं।

Image

केजरीवाल की पत्नी ने कर दिया बड़ा दावा।

Photo : Times Now Digital

Sunita Kejriwal's Big Claim: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल को) "गहरी राजनीतिक साजिश" का शिकार बनाया गया है और ईडी ने एक गवाह के झूठे बयान के आधार पर आबकारी नीति मामले में उन्हें गिरफ्तार किया।

सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी का किया जिक्र

सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी (एमएसआर) के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया था। तेदेपा सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक दल है। सुनीता केजरीवाल ने लोगों से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने का अनुरोध किया।

अपने पति को बताया ईमानदार और देशभक्त

केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार, शिक्षित और देशभक्त व्यक्ति हैं और अगर जनता उनका समर्थन नहीं करती है, तो ‘आप’ नेता के साथ किए गए व्यवहार को देखते हुए कोई भी शिक्षित व्यक्ति राजनीति में नहीं आना चाहेगा।

ईडी को दिया बयान बदलने का किया दावा

सुनीता केजरीवाल ने दावा किया कि मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी ने अपने बेटे राघव मगुंटा रेड्डी की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत न मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ईडी को दिया अपना बयान बदल दिया। उनके अनुसार, श्रीनिवासुलु रेड्डी ने पहले कहा था कि उन्होंने दिल्ली में एक धर्मार्थ ट्रस्ट खोलने के लिए जमीन के संबंध में 16 मार्च, 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन अपने बेटे की गिरफ्तारी के बाद 17 जुलाई, 2023 को उन्होंने बयान बदल दिया।

'क्या कोई इतने लोगों के सामने पैसे मांगेगा?'

उन्होंने पूछा, "ईडी को दिए बयान में श्रीनिवासुलु रेड्डी ने कहा कि केजरीवाल ने लगभग 10 लोगों की मौजूदगी में उनसे दिल्ली में शराब कारोबार में उतरने और आप को 100 करोड़ रुपये देने के लिए कहा। क्या कोई इतने लोगों के सामने पैसे मांगेगा।" सुनीता केजरीवाल ने यह दावा भी किया कि श्रीनिवासुलु रेड्डी के बयान बदलते ही उनके बेटे को जमानत दे दी गई। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि उनका बयान झूठा है।"

'आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं मोदी'

दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी ने लोगों से अपना यह वीडियो साझा करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। ईडी या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

केजरीवाल को उनकी सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन मामले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'