देश

इमरान खान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 06:28 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें खान घायल हो गए हैं। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम घटना क्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Image

पाकिस्तान की घटना क्रम पर नजर रख रहा है भारत

Photo : ANI

पाकिस्तान में इमरान खान (Imran Khan) की रैली पर हुई फायरिंग पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम पर जो हमला हुआ है। उस पर हम करीब से नजर रख रहे हैं और हम चल रहे घटनाक्रम की निगरानी करना जारी रखेंगे। कहने के लिए इससे आगे कुछ नहीं है क्योंकि इसके बारे बहुत कुछ जानकारी नहीं है।

गौर हो कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान गुरुवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है। यह घटना पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास हुई।

जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय पूर्व पीएम इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। हमले के समय वह जिस कंटेनर में सवार थे, उससे उतार कर पुलिस उन्हें एक बुलेट प्रूफ वाहन में ले गई। चैनल के अनुसार एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है।

शुरु में बताया गया था कि इमरान खान सुरक्षित हैं जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि खान भी घायल हैं और उनके पैर में गोली लगी है। ऐसी भी खबरें हैं कि खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी इस हमले में घायल हुए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article