देश

DCW चीफ को रेप की धमकी! बोलीं- साजिद खान को Bigg Boss से बाहर करने को लिखा लेटर तो...; हो FIR

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2022, 10:37 AM IST

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने साजिद खान को बिग बॉस सीजन 16 से बाहर करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर को खत भी लिखा था। जिसके बाद अब रेप की धमकी का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस से भी शिकायत की गई है।

Image

स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी (फोटो- swatijaihind facebook)

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की मुखिया स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को रेप की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। इस धमकी के बारे में उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- "जब से साजिद खान को बिग बॉस (Bigg Boss) से बाहर करने के लिए I&B मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। जाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं। FIR दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें!"

स्वाति मालीवाल ने इससे पहले ट्वीट करके कहा था- "साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को Bigg Boss में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है कि साजिद खान को इस शो से हटवाएंं!"

बता दें कि मंदाना करीमी ने भी मीटू आंदोलन के दौरान साजिद पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंदाना करीमी ने भी बिग बॉस में साजिद की भागीदारी के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके अलावा सोना महापात्रा, देवोलीना भट्टाचार्जी, उर्फी जावेद, सलोनी चोपड़ा ने भी साजिद का कड़ा विरोध किया है।

इन आरोपों को लेकर साजिद को 2018 में भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) द्वारा उन्हें एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। उन्हें हाउसफुल-4 के निर्देशक से भी हटना पड़ गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article