देश

दत्तात्रेय होसबाले होंगे RSS के नये सरकार्यवाह, चुनाव में Dattatreya Hosabale के नाम पर लगी मुहर

Rashtriya Swayamsevak Sangh: दत्तात्रेय होसबोले को एक फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए सरकार्यवाह की जिम्मेदारी सौंपी गई। नागपुर में आरएसएस की वार्षिक बैठक में होसबोले के नाम पर मुहर लगी।

Image

दत्तात्रेय होसबाले फिर चुने गए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नये सरकार्यवाह

Photo : Twitter

Rashtriya Swayamsevak Sangh: दत्तात्रेय होसबोले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए सरकार्यवाह होंगे। सरकार्यवाह के लिए हुए चुनाव में दत्तात्रेय होसबोले के नाम पर मुहर लगी है। 2024 से 2027 तक के लिए दत्तात्रेय होसबोले का दायित्व बढ़ाया गया है। पिछली बार 2021 में भी दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosabale) ही सरकार्यवाह चुने गए थे। बता दें, हर तीन साल में सरकार्यवाह का चुनाव होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दायित्व के हिसाब से नंबर दो पर सरकार्यवाह होते हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक से दत्तात्रेय होसबाले का संबंध हैं। दत्तात्रेय होसबाले कन्नड के अलावा अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, तमिळ, मराठी समेत कई भारतीय एवं विदेशी भाषाओं के विद्वान हैं।

जानकारी के अनुसार, नागपुर में आरएसएस की वार्षिक बैठक 15 मार्च को शुरू हुई थी। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने पोस्ट कर जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) इस साल आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (वार्षिक आम बैठक) 15, 16 और 17 मार्च 2024 को नागपुर में आयोजित करेगा। बता दें, प्रतिनिधि सभा में संघ के पूरे साल के कार्यक्रम और एजेंडे तय होते हैं, जो आरएसएस की सबसे महत्वपूर्ण बैठक होती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article