देश

Mohammad Shami Video:पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के कमेंट पर क्या बोले क्रिकेटर मोहम्मद शमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 23, 2023, 11:26 PM IST

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार का ज़िम्मेदार ठहराया था, जिस पर मोहम्मद शमी ने रिएक्ट किया है।

कांग्रेस (Congress) तो क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया (Team India) की हार के लिए एक तरह से पीएम मोदी (PM Modi) की उपस्थिति को जिम्मेदार बता रही है। कांग्रेस को तो ये भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि मैच के बाद पीएम मोदी खिलाड़ियों को हार की निराशा से उबारने के लिए ड्रेसिंग रूम चले गए।

लेकिन खुद टीम इंडिया के खिलाड़ी पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम आने पर जो कह रहे हैं वो कांग्रेस समेत विपक्ष को सुनना चाहिए। मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम आने पर कहा कि हार की निराशा के बीच अगर देश का प्रधानमंत्री आपको भरोसा दिलाता है तो उस से आत्मविश्वास बढ़ता है।

PM Modi ने मोहम्मद शमी को गले भी लगाया था

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे नरेंद्र मोदी इंडिया की हार के बाद खिलाड़ियों से मिलने ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की थी और मोहम्मद शमी को गले भी लगाया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article