Covid new variant Arcturus: भारत में कोविड 19 के संक्रमणों की संख्या में उछाल आया है। इसको देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। इस बीच भारत में कोरोना के नए वैरिएंट XBB.1.16 ने दस्तक दे दी है। इस नए वैरिएंट को आर्कटुरस (Arcturus) के नाम से भी जाना जाता है। नए COVID मामलों में अचानक वृद्धि के बीच एक्सपर्ट्स ने बताया है कि वे नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं, जो पहले की वेब्स के दौरान नहीं देखे गए थे। इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि कोविड के ए वेरिएंट एक बार फिर बच्चों को शिकार बना रहा है।
COVID के नए लक्षण क्या हैं?
मिन्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पतालों में 6 महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर बच्चों के कोविड लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व कॉनवेनर और मंगला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बिजनौर में कंसल्टेंट बाल रोग एक्सपर्ट विपिन एम वशिष्ठ ने बताया कि कुछ प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सर्दी और खांसी, और नन-प्यूरुलेंट शामिल हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई लोग इची कनजंक्टीविटी और चिपचिपी आंखों की रिपोर्ट कर रहे हैं, एक लक्षण पिछले कोरोना वेब में नहीं देखा गया था। एक्सपर्ट्स ने पहले XBB.1.16 के बारे में यह कहते हुए चेतावनी दी थी कि ये वेरिएंट XBB.1.5 की तुलना में 140% ज्यादा है, जो इसे और अधिक आक्रामक बनाता है।
इस वैरिएंट से गंभीर संक्रमण हो सकता है?
पिछले हफ्ते, WHO की अधिकारी मारिया वान केरखोव ने बताया कि सबवैरिएंट कुछ महीनों से सर्कुलेट हो रहा है, और इससे अधिक गंभीर बीमारी होने का खतरा अभी तक नहीं दिखा है। हालांकि, जिन चीजों के बारे में हम बहुत चिंतित हैं उनमें से एक यह है कि वायरस के न केवल अधिक संक्रामक बल्कि अधिक गंभीर होने की संभावना है, इसलिए हमें सतर्क रहना होगा।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की और गाइडलाइंस जारी की। दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 6,050 ताजा कोविड -19 संक्रमण दर्ज किए गए, जो गुरुवार के 5,335 मामलों की तुलना में बड़ी उछाल है।
