देश

'UP में कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव...', प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दावा

UP Panchayat Election: अजय राय ने कहा , 'हमारा कार्यकर्ता प्रदेश के बूथ पर काम करता है, जिले में और ब्लाक में काम करता है, उसे हम ताकतवर बनायेंगे।'

Image

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (फाइल फोटो)

Congress in UP Panchayat Election: कांग्रेस की उतर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। राय ने कहा कि हर 'बूथ' पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा और 'हमारे जितने भी बहादूर साथी हैं, उन्हें पचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।' प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा , 'जो साथी चुनाव जीतकर या ज्यादा से ज्यादा चुनाव जिताकर आयेंगे, उन्हे विधानसभा चुनाव में मौक़ा दिया जाएगा।'

सांसद इमरान मसूद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा , 'हमारा कार्यकर्ता प्रदेश के बूथ पर काम करता है, जिले में और ब्लाक में काम करता है, उसे हम ताकतवर बनायेंगे।' उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ताक़त दिखाने के बाद आगे की रणनीति राष्टीय नेतृत्व तय करेगा।

उन्होने कहा, 'आज मैं अपने लोकप्रिय सांसद बहादूर साथी इमरान मसूद जी को इद उल अजहा की दिली मुबारकबाद देने और उनकी मंगलकामना के लिये आया हूं।' प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'हमें अपनी ताकत को और बढाना है अभी राहुल जी को लेकर प्रदेश में छह सांसद हैं और दो विधायक हैं, हमें और ताकत बढानी है।'

राय ने 2022 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया , 'सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चुनाव हरवाया, इसकी मेरे पास जानकारी है।' उन्होंने मौर्य को चुनाव जीतने के लिए सीट बदलने की सलाह दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article