देश

Kejriwal News: 'केजरीवाल की राजनीति समाप्त', 'AAP' संयोजक पर बरसे यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के महाकुंभ में न जाने पर कांग्रेस यूपी चीफ ने कहा कि मैं बतौर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर महाकुंभ में गया। मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं। मेरा जाना या फिर राहुल गांधी का जाना बात एक ही है। हम सभी लोग कांग्रेस पार्टी परिवार का एक हिस्सा हैं।

Image

'AAP' संयोजक पर बरसे यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद पंजाब के रास्ते राज्यसभा जा सकते हैं। राजनीति के गलियारों में यह चर्चा बुधवार को तब तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी ने व‍िधानसभा उपचुनाव में लुधियाना वेस्ट सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस सीट पर उपचुनाव होना है। गुरप्रीत सिंह गोगी यहां से विधायक थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। संजीव अरोड़ा की जगह केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच सियासत तेज हो गई है।

केजरीवाल के राज्यसभा जाने पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से एक्सपोज हो चुके हैं। अब वह राज्यसभा जाएंगे या नहीं, कोई फर्क नहीं पड़ता है। देश की जनता यह समझ चुकी है क‍ि जो ईमानदारी की बाते करते थे, वह शराब नीति में घोटाला कर पैसे कमा रहे थे। केजरीवाल के दामन पर इससे बड़ा आरोप कुछ नहीं हो सकता है। मैं समझता हूं कि केजरीवाल की एक तरह से राजनीति समाप्त हो चुकी है।

कांग्रेस पार्टी को लेकर शशि थरूर के बयान पर यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि घर में जब चार बर्तन होते हैं तो आपस में खनखनाहट होती है। हम परिवार का हिस्सा हैं और एकजुट हैं। बता दें कि शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पार्टी में उनकी जरूरत नहीं है, तो उनके पास और भी विकल्प है। थरूर के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस छोड़ किसी दूसरी पार्टी में जा सकते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट