देश

'दफा हो जाओ मिस्टर सिंह...', अमेरिकी पोस्टर पर बवाल, कांग्रेस बोली- भारत के स्वाभिमान पर वार, कहां गुम है 'विश्व गुरु' की कूटनीति?

US Controversy Ads: अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग द्वारा जारी एक विवादित और नस्लवादी विज्ञापन को लेकर भारत में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने इसे सभी भारतीय नागरिकों का अपमान बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Image

अमेरिकी विज्ञापन विवाद पर मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस (फाइल फोटो)

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के एक बेहद विवादित सोशल मीडिया विज्ञापन को लेकर भारत की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस विज्ञापन को भारतीय लोगों की गरिमा और स्वाभिमान का सीधा अपमान करार दिया है। इसके साथ ही, विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस वाले व्यावसायिक चालकों के खिलाफ एक अभियान के तहत 'एक्स' (ट्विटर) पर एआई से बनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में भूरी दाढ़ी वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया और साथ में लिखा गया, "हमारी सड़कों से दफा हो जाओ, 'मिस्टर सिंह' आपको गाड़ी चलाना नहीं आता।" अमेरिकी नागरिक अधिकार समूहों ने तुरंत इसे नस्लवादी और भेदभावपूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया। भारी दबाव के बाद इस पोस्ट को हटाना पड़ा, हालांकि विभाग अब भी अपने रवैये का बचाव कर रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या सिख समुदाय का अपमान नहीं है, बल्कि दुनिया भर में रहने वाले हर भारतीय नागरिक की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है। रमेश ने सवाल किया कि इतनी बड़ी अभद्रता और नस्ली रूढ़िवादिता के बाद भी भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कड़ा विरोध दर्ज क्यों नहीं कराया गया?

जयराम रमेश ने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में भारतीयों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। इससे पहले भी भारतीयों को बेड़ियों और हथकड़ियों में सैन्य विमानों से भारत वापस भेजा गया था, तब भी सरकार ने अपनी आवाज मजबूती से नहीं उठाई थी। इसके अलावा अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए एकतरफा अतिरिक्त शुल्कों से देश के आर्थिक और सामरिक हितों को नुकसान पहुंचा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जो सरकार खुद को 'विश्व गुरु' के रूप में पेश करती है, उसके दौर में देश की कूटनीतिक ताकत कमजोर पड़ती दिख रही है। पार्टी का कहना है कि किसी भी देश से दोस्ती अपनी जगह सही है, लेकिन राष्ट्रहित, संप्रभुता और देशवासियों का सम्मान सबसे ऊपर होना चाहिए। अब जनता सरकार से जवाब चाहती है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के हितों की रक्षा में बार-बार ढील क्यों दे रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश