देश

कांग्रेस ने खरगे की 'आतंकवादी' वाली टिप्पणी को लेकर EC से मांगा हफ्तेभर का समय, कहा- आपने कार्रवाई की दी धमकी

Kharge's Terrorist Remark: ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए नोटिस पर चुनाव आयोग से नोटिस का जवाब देने के लिए हफ्तेभर का समय मांगा है।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो साभार: @kharge)

Kharge's Terrorist Remark: ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए नोटिस पर चुनाव आयोग से नोटिस का जवाब देने के लिए हफ्तेभर का समय मांगा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'आतंकवादी' वाली टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा था।

कांग्रेस ने नोटिस की भाषा पर जताई आपत्ति

कांग्रेस ने गुरुवार को बयान जारी कर चुनाव आयोग ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। साथ ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग के नोटिस की भाषा पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने एक बयान में जारी कर कहा, ''नोटिस में निहित स्वार्थ प्रतीत होते हैं, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि आदर्श आचार संहिता या किसी अन्य कानून का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।''

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कहा कि हम आपके अधिकारियों की भाषा (खरगे को भेजे गए नोटिस में) पर कड़ी आपत्ति जताते हैं, जिसमें उन्होंने कार्रवाई की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि व्यस्त चुनावी कार्यक्रम की जानकारी होने के बावजूद, जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय देने में विवेक का अभाव प्रतीत होता है।

खरगे का विवादित बयान

कांग्रेस अध्यक्ष ने चेन्नई में बुधवार को अन्नाद्रमुक के भाजपा के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहा था। हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे टिप्पणी के संदर्भ को स्पष्ट करने पर जोर दिया तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को "आतंकित" कर रहे हैं।

EC ने खरगे से मांगा था जवाब

चुनाव आयोग ने खरगे द्वारा पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने के मामले पर बुधवार को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया था। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि खरगे से 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!