देश

राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, कहा- 'Gen Z को चुप नहीं करा सकते'; जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कई अकाउंट्स पर FIR दर्ज

Rahul Gandhi Attack Modi on Gen Z: राहुल गांधी ने X पर पीएम मोदी और अमित शाह पर 'Gen Z' को धमकाने का आरोप लगाया। उधर, पीएम मोदी के आपत्तिजनक AI/मॉर्फ्ड वीडियो मामले में हैदराबाद में मेटा इंडिया हेड पर FIR दर्ज हुई।

Image

राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, कहा- 'Gen Z को चुप नहीं करा सकते'; जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कई अकाउंट्स पर FIR दर्ज

Rahul Gandhi X Post Gen Z: देश में नीट-यूजी (NEET-UG) छात्र आंदोलनों और सोशल मीडिया कंटेंट मॉडरेशन को लेकर सियासत और कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए 'Gen Z' (युवा पीढ़ी) के दमन का आरोप लगाया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हैदराबाद में प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक और एआई (AI) द्वारा बनाए गए मॉर्फ्ड वीडियो प्रसारित करने के मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई फेसबुक व इंस्टाग्राम हैंडल के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

राहुल गांधी का X पर पोस्ट

हैदराबाद में एफआईआर और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हो रही कार्रवाई के बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, 'पीएम मोदी और अमित शाह, आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते।' उन्होंने आगे लिखा, 'पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट हटा रहे हैं।' उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, 'आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें।'

हैदराबाद में मेटा इंडिया प्रमुख और कई हैंडल पर दर्ज हुई FIR

तेलंगाना भाजपा कार्यकर्ता टी. साईकिरण गौड़ और 29 वर्षीय व्यवसायी एस. अरविंद रेड्डी की अलग-अलग शिकायतों पर हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने यह बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अश्लील, अपमानजनक और भ्रामक मॉर्फ्ड/AI कंटेंट प्रसारित करने के आरोप में मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई हैंडल को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पीएम मोदी की विकृत तस्वीरें और वीडियो डालकर सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाने, नफरत भड़काने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पोस्ट्स के नीचे की गई अभद्र टिप्पणियां और AI-जनरेटेड फर्जी सामग्री पुलिस के रडार पर है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article