देश

PM मोदी की इस घोषणा के खिलाफ EC जाने की तैयारी में कांग्रेस, INDIA गठबंधन में तकरार पर 28 के बाद फैसला!

इंडिया गठबंधन की जो मुंबई और बेंगलुरु में बैठक हुई थी, उसमें बिल्कुल साफ था कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा का है। कभी किसी पार्टी और नेता ने राज्य की कोई बात नहीं की थी।

Image

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग जाने की तैयारी में कांग्रेस

Photo : Twitter

पीएम मोदी की एक घोषणा के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को योजना से परहेज नहीं है, विरोध नहीं है, लेकिन य़ोजना की घोषणा के समय और स्थान को लेकर उसका विरोध है।

क्या है पूरा मामला

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण योजना को 5 साल बढ़ाने का हाल ही में ऐलान किया है। पीएम मोदी ने यह ऐलान छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग में किया था। पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान इसकी घोषणा की थी। कांग्रेस का कहना है कि पीएम ने बिना कैबिनेट ने मंजूरी के ही इसकी घोषणा कर दी है, जो आचार संहिता का उलंघन है।अब कांग्रेस इसको लेकर EC जायेगी और शिकायत करेगी। कांग्रेस योजना के खिलाफ नहीं है लेकिन चुनाव में अचानक एलान और बिना कैबिनेट कमेटी मंजूरी के घोषणा के खिलाफ है।

इंडिया गठबंधन में तकरार पर फिलहाल बात नहीं

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस INDIA गठबंधन में जारी तकरार पर 28 नवंबर के बाद ही बात करेगी। अभी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, इस मामले में चुनाव के बाद ही बात करने के मूड में दिख रही है। 28 से पहले अखिलेश और रामगोपाल से मल्लिकार्जुन खरगे बात कर सकते हैं। कांग्रेस, अखिलेश यादव की भाषा से असहज बताई जा रही है।

गठबंधन की मीटिंग में क्या हुआ था

कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की जो मुंबई और बेंगलुरु में बैठक हुई थी, उसमें बिल्कुल साफ था कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा का है। कभी किसी पार्टी और नेता ने राज्य की कोई बात नहीं की थी।

भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के बाद भारत जोड़ो यात्रा पर निकल सकते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 की अभी कोई डेट और कुछ भी कन्फर्म नही है, लेकिन दिसंबर और फरवरी के बीच हो सकती है।

गौरव श्रीवास्तव
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article