देश

कांग्रेस की विपक्षी एकता में KCR की नो एंट्री? हैदराबाद में BRS पर बरसी प्रियंका गांधी, कहा- तेलंगाना को जागीर समझती है भारत राष्ट्र समिति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 10:55 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर तेलंगाना के लोगों के सपने तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बीआरएस की सरकार ने प्रदेश को अपनी जागीर और खुद को जागीरदार समझ लिया है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि आज परिस्थितियां ये हैं कि सत्ताधारी लोगों को ही सारा पैसा मिल रहा है।

Image

हैदराबाद में रैली को संबोधित करती हुई प्रियंका गांधी

Photo : Twitter

अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की विरोधी पार्टियां लगातार विपक्षी एकता की बात कह रही है। कोशिश भी कर रही है, लेकिन इसमें कई पेंच है। कांग्रेस के बिना या कांग्रेस के साथ। कांग्रेस के साथ तो भी बीआरएस और टीएमसी का क्या जो कांग्रेस के खिलाफ दिख रहे हैं। अब तो कांग्रेस भी खुलकर बीआरएस के खिलाफ मैदान में उतरी दिख रही है। सोमवार को प्रियंका गांधी ने हैदराबाद में एक रैली करके केसीआर और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि अब कांग्रेस के विपक्षी एकता में शायद की बीआरएस शामिल हो।

प्रियंका गांधी का BRS पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर तेलंगाना के लोगों के सपने तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बीआरएस की सरकार ने प्रदेश को अपनी जागीर और खुद को जागीरदार समझ लिया है। उन्होंने यहां कांग्रेस की ‘युवा संघर्ष’ रैली में यह भी कहा कि जिन उम्मीदों और सपनों के साथ तेलंगाना की स्थापना हुई थी वो पूरे नहीं हो सके।

कई मुद्दों पर घेरा

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि आज परिस्थितियां ये हैं कि सत्ताधारी लोगों को ही सारा पैसा मिल रहा है। यहां युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, बल्कि सत्ताधारी लोगों के करीबियों को मिल रही हैं। बीआरएस सरकार एक ऐसा शासन चला रही है जिसमें आपके सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने बीआरएस सरकार पर युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा- "सरकार में दो लाख नौकरियां खाली हैं, लेकिन वो भरी नहीं गयीं। 2014 के बाद से राज्य में करीब आठ हजार किसानों ने आत्महत्या की है। प्रदेश में रोजाना औसतन तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।"

कांग्रेस को जिताने की अपील

प्रियंका गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि वो एक ऐसी सरकार चुने जो उनके हित में काम करे। उन्होंने इस मौके पर एक 'युवा संकल्प' भी जारी किया, जिसमें बेरोजगारी भत्ते समेत युवाओं के लिए कई वादे किए गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के तेलंगाना के प्रति योगदान को याद किया और लोगों का आह्वान किया कि वो कांग्रेस का समर्थन करें ताकि उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम हो सके।

कब होना है चुनाव

तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की 2014 में स्थापना हुई थी और इसके बाद से ही यहां के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में बीआरएस सत्तारूढ़ है। बीआरएस का पहले ‘तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नाम था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article