देश

Tamil Nadu News: पी चिदंबरम ने 'तमिलनाडु के फंड' पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा

Chidambaram on PM Modi: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने सवाल किया, 'आप पिछले साल से एक साल बड़े हैं। 'संख्या' के लिहाज से तो यह संख्या बड़ी होगी, लेकिन क्या यह जीडीपी के अनुपात के लिहाज से अधिक है या कुल व्यय के अनुपात के लिहाज से अधिक है? '

Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम

Chidambaram on PM Modi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी इस टिप्पणी के लिए निशाना साधा कि केंद्र ने तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 से पहले की अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक धनराशि आवंटित की है।

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थशास्त्र विषय का प्रथम वर्ष का छात्र भी यह बता सकेगा कि पिछले वर्षों की तुलना में 'आर्थिक मेट्रिक' (अर्थव्यवस्था का आकार) हमेशा अधिक रहेगा।

चिदंबरम ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री लगातार कहते हैं कि उन्होंने 2014-24 में तमिलनाडु को 2004-14 की तुलना में अधिक धनराशि दी है। उदाहरण के लिए, माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने तमिलनाडु में रेलवे परियोजनाओं के लिए पहले की तुलना में सात गुना अधिक धनराशि दी है।'

कांग्रेस नेता ने कहा, 'अर्थशास्त्र के प्रथम वर्ष के छात्र से पूछिए। वह आपको बताएगा कि आर्थिक 'मेट्रिक' हमेशा पिछले वर्षों की तुलना में अधिक होगा। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आकार पहले की तुलना में अब बड़ा है। केंद्रीय बजट का आकार हर साल पिछले वर्ष की तुलना में बड़ा होता है। सरकार का कुल व्यय हर साल पिछले वर्ष की तुलना में बड़ा होता है।'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन और उनके राज्य से मिलने वाली 'सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार' है। प्रधानमंत्री ने यहां रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि क्षेत्र के बीच रेल संपर्क की सुविधा प्रदान करने वाले पंबन समुद्री पुल के उद्घाटन और नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें