देश

अपने नाना का उपनाम कौन लगाता है- PM मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, दिलाई भारत की संस्कृति याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2023, 06:55 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू उपनाम रखने से डरता क्यों है? इसे लेकर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से भारत की संस्कृति याद दिलाई गई है।

कांग्रेस ने गांधी परिवार द्वारा अपने नाम के साथ नेहरू उपनाम नहीं लगाने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें वही व्यक्ति करेगा जिसे भारत की संस्कृति की समझ नहीं है। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि भारत में कौन व्यक्ति अपने नाम के साथ नाना का उपनाम लगाता है?

क्या कहा कांग्रेस ने

उन्होंने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा- "भारत की संस्कृति को नहीं समझने वाला व्यक्ति ही ऐसी बात कर सकता है जो प्रधानमंत्री ने की है। इस देश में अपने नाना का उपनाम कौन लगाता है? अगर उन्हें (मोदी) अपने देश की संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है तो फिर से देश को भगवान ही बचाए।"

क्या कहा था पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू उपनाम रखने से डरता क्यों है? उन्होंने कहा था- "क्या शर्मिंदगी है उपनाम रखने में? इतना बड़ा महान व्यक्तित्व अगर आपको मंजूर नहीं है... परिवार को मंजूर नहीं है... और हमारा हिसाब मांगते रहते हो।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत