देश

'कांग्रेस का मुंह काला, भगवा और सनातन की विजय'; मालेगांव बम धमाके के फैसले पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

Malegaon Bomb Blasts: मालेगांव बम धमाके मामले में विशेष NIA अदालत की ओर से सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पहला रिएक्शनए सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद को जन्म दिया और उसका मुंह आज काला हो गया है।

Image

मालेगांव बम धमाके के फैसले पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Malegaon Bomb Blasts: मालेगांव बम धमाके (2008) मामले में विशेष एनआईए अदालत की ओर से सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पहला रिएक्शनए सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद को जन्म दिया और उसका मुंह आज काला हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में साध्वी प्रज्ञा ने लिखा कि भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह हुआ काला। भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का हुआ बोलबाला बहुत-बहुत बधाई। जय हिन्दूराष्ट्र, जय श्री राम।

सभी सात आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने 31 जुलाई को जमानत पर रिहा साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा की थी या लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने उसमें बम रखा था। इससे पहले, 31 जुलाई को जब अदालत ने अपना फैसला सुनाया, तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने जज से हाथ जोड़कर कहा कि मुझे 13 दिन तक सताया गया। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। 17 साल तक मेरा अपमान हुआ। मुझे अपने ही देश में आतंकवादी कहा गया। बरी होने पर अदालत का आभार जताते हुए उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकती जिन्होंने मुझे इस हाल में पहुंचाया। मैं एक संन्यासी होने के कारण ही जिंदा हूं। भगवा को आतंकवाद कहा गया था, लेकिन आज भगवा जीत गया। हिंदुत्व जीत गया। हिंदुत्व को आतंकवाद से जोड़ने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। मालेगांव विस्फोट 29 सितंबर, 2008 की शाम को हुआ था, जब महाराष्ट्र के नासिक जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर मालेगांव में भिक्कू चौक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर बंधे बम में विस्फोट हुआ था। रमजान के दौरान और नवरात्रि से कुछ दिन पहले हुए इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राम मंदिर चंदा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट! पढ़िए फाइनल रिपोर्ट में क्या-क्या?

राम मंदिर चंदा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट! पढ़िए फाइनल रिपोर्ट में क्या-क्या?

'अपनी खुद की विश्वसनीयता खत्म कर रहे राहुल', PM मोदी की विदेश नीति का 'मजाक' उड़ाने पर रिजिजू का तीखा हमला

'अपनी खुद की विश्वसनीयता खत्म कर रहे राहुल', PM मोदी की विदेश नीति का 'मजाक' उड़ाने पर रिजिजू का तीखा हमला

'वंदे मातरम’अपमान मामला: मुम्बई में सोनिया, राहुल, खरगे के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

'वंदे मातरम’अपमान मामला: मुम्बई में सोनिया, राहुल, खरगे के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, मध्यप्रदेश में 8 मजदूरों की मौत, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, मध्यप्रदेश में 8  मजदूरों की मौत, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

'सड़क राज्य ने बनाई और गालियां मुझे मिलीं...', 'मिसिंग लिंक' विवाद पर बोले गडकरी, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को बताया बेमिसाल

'सड़क राज्य ने बनाई और गालियां मुझे मिलीं...', 'मिसिंग लिंक' विवाद पर बोले गडकरी, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को बताया बेमिसाल