देश

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए किया निष्कासित

लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश से पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 1990 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। पढ़ें पूरी खबर....

Image

कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को किया पार्टी से बाहर

Laxman Singh Expelled From Congress: कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सख्त एक्शन लिया। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। लक्ष्मण सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं।

छह साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है।

किस आधार पर कार्रवाई, बताया नहीं

बयान में यह नहीं बताया गया कि सिंह के खिलाफ किस पार्टी विरोधी गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की गई। राज्य पीसीसी ने उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को एक सिफारिश की थी और मामला एआईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को भेज दिया गया था।

सियासी सफरनामाा

लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश से पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 1990 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह पहली बार 1994 में राजगढ़ से सांसद बने। 2004 में जब वह फिर से लोकसभा के लिए चुने गए तो भाजपा में चले गए। 2013 में वह कांग्रेस में वापस आ गए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी