देश

कांग्रेस ने हमेशा OBC समुदाय को प्रताड़ित, अपमानित और उपेक्षित किया, मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में बरसे अमित शाह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 21, 2023, 05:13 PM IST

अहमदाबाद में आयोजित मोदी समाज के राष्ट्रीय महासम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 56 साल तक शासन किया। उसने हमेशा ओबीसी समुदाय को प्रताड़ित, अपमानित और उपेक्षित किया।

Image

मोदी समाज के राष्ट्रीय महासम्मेलन में अमित शाह

Photo : Twitter

अहमदाबाद में आयोजित मोदी समाज के राष्ट्रीय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समुदाय की उपेक्षा की है। यह बीजेपी है जो उनके लिए काम कर रही है। कांग्रेस ने 56 साल तक देश पर शासन किया लेकिन ओबीसी समुदाय का विकास नहीं किया, लेकिन पीएम मोदी ने पिछले 9 वर्षों में उनके लिए काम किया। पीएम गरीब परिवार से आते हैं इसलिए वह गरीबों का दर्द समझते हैं।

बीजेपी की सरकार ने ओबीसी समुदाय को दिया सम्मान

जहां तक ओबीसी समाज का सवाल है। आजादी के 75 साल में जितने दिनों तक कांग्रेस का शासन रहा। हमेशा कांग्रेस ने ओबीसी समाज को उपेक्षा करने का काम किया। प्रताड़ित और अपमानित करने का काम किया। बीजेपी का शासन आने के बाद ओबीसी समाज के सम्मान का नया सिलसिला प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि एक प्रकार से भारत का पहला ओबीसी प्रधानमंत्री देने का भारतीय जनता पार्टी ने किया। आज बीजेपी के कई मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से आते है। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम बीजेपी ने किया। पहली बार देश के मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से बनाए गए हैं।

बीजेपी की सरकार ने केंद्रीय विद्यालय, नवोदिय विद्यालय, नीट में दिया आरक्षण

अमित शाह ने कहा कि पहले केंद्रीय विद्यालय और नवोदिय विद्यालय में आरक्षण नहीं था। आरक्षण लाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया। नीट की परीक्षा में आरक्षण नहीं था। वो आरक्षण लाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया। ओबीसी युवा उद्यमियों के लिए वेंचर कैपिटल फंड बनाने का काम हमारी सरकार ने किया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article