देश

विपक्ष ने भी उतारा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार, कांग्रेस के K Suresh ने भरा नामांकन; TMC ने किया विरोध

Lok Sabha Speaker: लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए अब कांग्रस ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस की तरफ से केरल से सांसद के सुरेश ने अपना नामांकन दाखिल किया है ।

Image

के सुरेश ने विपक्ष की तरफ से लोकसभा स्पीकर पद के लिए भरा नामांकन

Photo : Twitter

Lok Sabha Speaker: 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पर पद को लेकर घमासान जारी है। इस पद के लिए अब विपक्ष (कांग्रस) ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा दिया है। केरल के कांग्रेस सांसद के सुरेश (K Suresh) ने विपक्ष की तरफ से स्पीकर के पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। अब उनका मुकाबला एनडीए (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला से होगा। कांग्रेस ने सरकार पर डिप्टी स्पीकर को लेकर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया, इसके थोड़ी देर बाद स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया।

इस बीच, कांग्रेस के दिग्गज नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा, उन्होंने सरकार पर डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को देने में आनाकानी करने का आरोप भी लगाया। बता दें, भारत के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि विपक्ष के लोकसभा स्पीकर प्रत्याशी के सुरेश को लेकर TMC ने अपनी असहमति जताई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article