देश

गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने पर 26 पार्टियों के खिलाफ दिल्ली के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 19, 2023, 08:24 PM IST

विपक्षी दलों के नए गठबंधन का 'INDIA' नाम रखने पर दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, शिकायतकर्ता का कहना है कि निजी फायदे के लिए इंडिया का नाम नहीं रखा जा सकता है।

Image

विपक्षी मोर्चे का नया नाम INDIA रखा था

Opposition Parties Alliance Name INDIA: विपक्षी गठबंधन की बैठक बेंगलुरु में आयोजित हुई। इस दौरान विपक्षी मोर्चे का नया नाम INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ) रखा गया। इस नाम को लेकर शुरू हुआ विरोध अब थाने तक चला गया है।नए गठबंधन INDIA पर दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है साथ ही कहा गया है कि निजी फायदे के लिए इंडिया का नाम नहीं रखा जा सकता है।

शिकायत में कहा गया INDIA नाम रखना एंबलम एक्ट 2022 का उल्लंघन है और इस एक्ट के तहत कोई भी 'इंडिया' नाम अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता, शिकायतकर्ता अवनीश मिश्रा ने इन पक्षों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' के लिए 'जीतेगा भारत' टैगलाइन

अपने गठबंधन के लिए 'इंडिया' नाम चुनने की घोषणा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके लिए 'जीतेगा भारत' टैगलाइन को चुना है।सूत्रों ने बताया कि इस टैगलाइन को संभवत: विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करके इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में मंगलवार को हुई बैठक के दौरान कई नेताओं को लगा कि गठबंधन के नाम में 'भारत' शब्द भी शामिल होना चाहिए।

'इसे टैगलाइन में इस्तेमाल करने का फैसला किया गया।'

एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'इसे टैगलाइन में इस्तेमाल करने का फैसला किया गया।' कई नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कई नेताओं के संयुक्त प्रयासों से यह टैगलाइन चुनी गई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article