देश

दिग्विजय सिंह ने माना- BJP की तुलना में कांग्रेस बहुत पीछे, बताया क्या है कमी और कमजोरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:07 AM IST

यह पूछे जाने पर कि यात्रा ने किस तरह से राहुल की मदद की है, इसपर सिंह ने कहा, “अब आप उन्हें नए अवतार में देखेंगे।” राहुल के आगे के सियासी सफर पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया, “जिस दिन वह फैसला कर लेंगे, उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा।” वह आग बोले- जो लोग यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं, उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है और अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं।

Image

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी।

Photo : IANS

कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मौजूदा समय में पार्टी में विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व की कमी मालूम पड़ती है। उन्होंने इसके साथ ही पार्टी की सबसे बड़ी सबसे कमजोरी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कमरों में बैठकर काम करती है। नेताओं का जमीन से जुड़ाव नहीं है। पार्टी असमंजस में दिखाई दे रही है।

रविवार (नौ अक्टूबर, 2022) को उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, "हमारी पार्टी की एक बड़ी कमजोरी यह है कि यह कमरों में बैठकर काम करती है। आज के जमाने में कांग्रेस के नेताओं का जमीन से जुड़ाव नहीं रहा है। हमने इस यात्रा के जरिए ऐसा करने की कोशिश की है। हम इसी पर काम कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया, "इस देश में अगर कोई 'त्याग' (बलिदान) करता है, तो उसे हमेशा आशीर्वाद मिलता है। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद का 'त्याग' किया। और यहां (भारत जोड़ो यात्रा में) राहुल गांधी यात्रा में चल रहे हैं। वह गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। बारिश में खड़े हैं। हर तरह की फर्जी खबर और मानहानि के खिलाफ लड़ रहे हैं। वह भारत जोड़ो के प्रतीक बन गए हैं।"

यह पूछे जाने पर कि यात्रा ने किस तरह से राहुल की मदद की है, इसपर सिंह ने कहा, “अब आप उन्हें नए अवतार में देखेंगे।” राहुल के आगे के सियासी सफर पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया, “जिस दिन वह फैसला कर लेंगे, उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा।” दिग्विजय के मुताबिक, “सच कहूं तो, मैंने उन्हें हमेशा एक अत्यधिक जिज्ञासु व्यक्ति और बहुत ही प्रतिबद्ध व वैचारिक रूप से कटिबद्ध व्यक्ति के रूप में देखा है। जब तक वह अपने उत्तर नहीं दे देते तब तक आपको जाने नहीं देंगे। और, वह एक समझदार नेता हैं। साथ ही बहुत आध्यात्मिक भी हैं।”

सिंह ने स्वीकारा और कहा कि कांग्रेस संगठन के मामले में भाजपा की तुलना में बहुत पीछे है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। कांग्रेस एक जन आंदोलन का हिस्सा रही है और पिछले आंदोलनों से नए नेता निकले हैं। उन्होंने कहा, “जाहिर है, पार्टी में नया नेतृत्व उभरेगा।” वह आग बोले- जो लोग यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं, उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है और अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती