देश

Kunal Kamra: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की मांग

Comedian Kunal Kamra News: कुणाल कामरा ने शिंदे पर जोक विवाद में एफआईआर रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Image

कॉमेडियन कुणाल कामरा

Comedian Kunal Kamra News: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके स्टैंड-अप शो के दौरान 'गद्दार' का तंज कसने के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की 'वैधता, शुद्धता और औचित्य' को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने 7 अप्रैल यानी सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें उनके स्टैंड-अप शो 'नया भारत' के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर 'गद्दार' कटाक्ष के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की 'वैधता, शुद्धता और औचित्य' को चुनौती दी गई।

कामरा ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की भी मांग की। गौर हो कि स्टैंड-अप कॉमेडियन' कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दर्ज मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!